Site icon 4PILLAR

मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, देखिए इनसाइड तस्वीरें 

Manish Malhotras Birthday: मनीष की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

Manish Malhotras Birthday: मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे है।बीती रात मनीष ने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

Manish Malhotras Birthday

मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा आज 5 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। मनीष ने इस खास मौके पर एक पार्टी रखी थी जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस रेखा, रवीना टंडन, काजोल, फिल्ममेकर करण जौहर समेत कंई सितारे शामिल हुए। मनीष की बर्थडे पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मनीष ने लिया माँ का आशीर्वाद

मनीष मल्होत्रा ने अपनी माँ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी माँ के आशीर्वाद और उनके साथ होने से ज्यादा बेहतर तरीका बर्थडे सेलिब्रेशन का कुछ और नहीं हो सकता।

राघव चड्डा संग डेटिंग की खबरों के बीच फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंची परिणीति चोपड़ा, फैंस बोले- ‘वेडिंग आउटफिट…’

रेखा और रवीना की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल

रवीना टंडन ने अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा को बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रवीना एकदम कैजुअल लुक में नजर आ रही है। रवीना इस दौरान ग्रे टॉप और ब्लू जींस पहने नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। वहीं दिग्गज अभिनेत्री रेखा इस दौरान पूरी लाइमलाइट चुराती नजर आई।

रवीना और रेखा की बॉन्डिंग देखने लायक

रेखा इस दौरान गोल्डन इंडियन ऑउटफिट में बेहद खुबसूरत दिख रही है। तस्वीरों में रवीना और रेखा की बॉन्डिंग देखने लायक है। वहीं अन्य तस्वीरों में रेखा काजोल, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और अन्य लोगों के साथ पोज देती नजर आ रही है।

मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल  हो रही है। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश करते नजर आए।

Exit mobile version