Model Poonam Pandey:ऐसा रहा मॉडल पूनम पांडे का सफर

Model Poonam Pandey birthday: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे आज अपना 32 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है।

Model Poonam Pandey:ऐसा रहा मॉडल पूनम पांडे का सफर

पूनम पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपूर में 11 मार्च 1991 को हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। यहां तक कि पति सैम बॉम्बे ने भी कई बार प्रताड़ित किया।

बोल्डनेस से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली मॉडल पूनम पांडे

अपनी बेबाकी और बोल्डनेस से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली मॉडल पूनम पांडे आज अपना 32 जन्मदिन मना रहा है। पूनम पांडे का जन्म कानपूर में 11 मार्च 1991 को हुआ था। उनके पिता का नाम शोभनाथ पांडे और माता का नाम विद्या पांडे है। उनकी एक बहन और भाई भी हैं।

करियर में कई उतार चढ़ाव देखे

स्क्रीन पर हमेशा खुश नजर आने वाली पूनम पांडे अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। पूनम ने कंगना रनौत के शो लॉक अप में अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। शो में मॉडल ने अपनी शादी के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि सैम बॉम्बे के साथ उनकी शादी हुई थी लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। पूनम ने बताया कि सैम घर में उन्हें मारता पीटता था। जिसकी वजहसे वह डिप्रेशन में चली गई थी। पूनम ने पति सैम के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शो लॉक अप में पूनम पांडे

कंगना रनौत के शो लॉक अप में पूनम पांडे ने बताया था कि उन्होंने सैम बॉम्बे के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। सैम के व्यव्हार के कारण यह शादी तोड़नी पड़ी।

शादी के कुछ दिन बाद ही पूनम ने सैम बॉम्बे के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय अभिनेत्री ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पूनम ने पुलिस को बताया था कि सैम ने उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा था कि वह ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गई थी।

सैम के साथ अपनी शादी के दौरान पूनम ने एक और खुलासा किया था। जिसमें पूनम ने कहा था कि वह चार मंजिला घर में रहती थी लेकिन वो अपने घर के किसी भी कोने में सैम की मर्जी के खिलाफ नहीं रह सकती थी। जहां सैम रहता था वहीँ उन्हें भी रहना पड़ता था।

फ़िलहाल, पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अपने वीडियो और फोटोज साझा करती रहती है। Published on: Mar 11, 2023 at 09:40

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *