Ganesh Uikey

Ganesh Uikey Encounter: टॉप नक्सलवादी पर 1.1 करोड़ रुपए का था ईनाम

Ganesh Uikey encounter case: ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके को मार गिराया गया है। इस खबर की जानकारी ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने दी।

गणेश उइके को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, ओडिशा स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, सीआरपीएफ और बीएसएफ की टीमों ने गुरुवार को चाकापद के पास हुई मुठभेड़ में 69 वर्षीय सीपीआई (माओवादी) ओडिशा के प्रभारी गणेश उइके (Ganesh Uikey) को मार गिराया  उन पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। उनके तीन साथियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन में राइफलें, संचार उपकरण और वर्दीधारी दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव बरामद किए गए। जिनमें छत्तीसगढ़ के कैडर बारी और अमृत भी शामिल थे।

यह घटना बुधवार को हुई एक अन्य झड़प के बाद हुई है जिसमें दो माओवादी मारे गए थे। जिससे माओवादियों की कुल मौतों की संख्या छह हो गई है। मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के भारत के प्रयासों के बीच इस समूह के केंद्रीय नेतृत्व में कमी आई है।

Ganesh Uikey encounter news in hindi

ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके को मार गिराया गया है। यह घटना 25 दिसंबर 2025 की है। जो भारत में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुठभेड़ में मारा गया टॉप नक्सली गणेश उइके

यह मुठभेड़ कंधमाल जिले के चकापड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के जंगलों में हुई। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और  केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।

गणेश उइके के साथ 3 अन्य माओवादी ढेर

इस मुठभेड़ में Ganesh Uikey सहित कुल 4 माओवादी मारे गए। जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कुल 6 माओवादियों के मारे जाने की बात कही गई है। जो संभवतः क्षेत्र में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं को जोड़कर है। लेकिन मुख्य एनकाउंटर में 4 के मारे जाने की पुष्टि हो रही है।

कौन थे गणेश उइके (Ganesh Uikey)

Ganesh Uikey 69 वर्षीय तेलुगु मूल के माओवादी थे। जो सीपीआई (माओइस्ट) के सेंट्रल कमिटी सदस्य थे। वेGanesh Uikey ओडिशा राज्य कमिटी के इंचार्ज थे। Ganesh Uikey के सिर पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। वे झीरम घाटी नरसंहार (2013, छत्तीसगढ़) के मास्टरमाइंड माने जाते थे। जिसमें कई कांग्रेस नेता मारे गए थे। उइके कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों में शामिल थे। ये एनकाउंटर 2025 में माओवादी नेतृत्व को लगातार झटके लगने की कड़ी में शामिल हैं।

ओडिशा डीजीपी योगेश बहादुर का ब्यान

डीजीपी खुरानिया ने न्यूज़ बाईट में बताया ,” गंजम जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी एक बड़ा संयुक्त अभियान चल रहा है। आज सुबह ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत चार नक्सलियों को मार गिराया। वह ओडिशा में सभी माओवादी गतिविधियों का प्रमुख था। सुरक्षा बलों ने आज उसे मार गिराया है, और मेरा मानना ​​है कि इससे ओडिशा में माओवादी आतंक की कमर टूट गई है और राज्य में माओवादी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।

अब तक टोटल कितने माओवादी मारे गए 

यह घटना एक विशिष्ट एनकाउंटर है। यह ओडिशा में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान का हिस्सा है। इस विशेष मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गए। हालांकि, कंधमाल में हाल की घटनाओं को जोड़ें तो कुल 6 तक पहुंचती है। हाल ही में एक दिन पहले ही दो अन्य माओवादियों को मार गिराया गया था। व्यापक स्तर पर, 2025 में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है। जैसे जनवरी में ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 14 माओवादी मारे गए थे।अन्य राज्यों में भी कई एनकाउंटर हुए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का Ganesh Uikey के एनकाउंटर पर ब्यान 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस विशिष्ट घटना पर कहा ,”नक्सल मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।ओडिशा के कंधमाल में चलाए गए एक बड़े अभियान में अब तक केंद्रीय समिति के सदस्य Ganesh Uikey समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है।”

अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मार्च 2026 तक भारत को पूरी तरह नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हम गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top