Site icon www.4Pillar.news

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के जीजा की यूपी में गोली मारकर हत्या

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के जीजा की यूपी में गोली मारकर हत्या

Gangster Dawood Ibrahim latest news: भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के जीजा की यूपी में गोली मारकर हत्या कर  दी गई है। निहाल खान दाऊद के भाई इक़बाल कास्कर का बहनोई था। उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है।

यूपी के जलालाबाद में अपने भतीजे की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने आए दाऊद इब्राहिम के जीजा निहाल खान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। निहाल खान की उम्र 35 वर्ष थी और वह मुंबई का रहने वाला था। खान गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इक़बाल कास्कर का बहनोई था। वह जलालाबाद के चेयरमैन शकील खान का साला भी था।

भगा कर की थी शादी

निहाल खान साल 2026 में शकील खान की भतीजी को भगा कर ले गया था और निकाह कर लिया था। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था। शकील खान ने कहा,’ निहाल खान मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट मिस कर गया था और वह सड़क मार्ग से जलालाबाद आया था। मेरा भाई कामिल 2016 के प्रकरण को लेकर नाराज था और वह निहाल से बदला लेना चाहता था। ”

दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर

हाल में पाकिस्तान में छिपे भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर आई थी। बताया गया था कि उसे जहर दिया गया। उसे इलाज के लिए कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया बैन कर दिया गया था। इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थी। बता दे, दाऊद पहले से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

सोशल मीडिया पर दावे किए गए थे कि गैंगस्टर दाऊद को जहर दिया गया है। भारत के कई न्यूज़ चैनलों ने भी इस खबर को चलाया था। बताया गया था कि जहर देने के बाद दाऊद की हालत नाजुक हो गई थी। उसे इलाज के लिए पाकिस्तान के कराची के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभी तक किसी भी पाकिस्तानी एजेंसी या मीडिया ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें,Indian Navy INS Sumitra: भारतीय नौसेना ने पिछले 24 घंटे में दो जहाजों को समुद्री डाकुओं से छुड़ाया, 19 पाकिस्तानियों का किया रेस्क्यू

दाऊद के काम

1993 में मुंबई में सीरियल बम धमाकों का आरोपी दाऊद इब्राहिम इस समय पाकिस्तान में रह रहा है। वह भाग कर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान ने उसे पनाह और सुरक्षा दी हुई है। दाऊद इब्राहिम क्रिकेट में सट्टेबाजी का काम करता  है। वह हथियार और ड्रग सप्लाई करता है। दाऊद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और कारोबारियों से उगाही का काम करता है। उसकी खुद की डी कंपनी है। जो उन सभी कामों को अंजाम देती है।

Exit mobile version