Site icon www.4Pillar.news

गौहर खान ने पहली बार दिखाया बेटे जेहान का चेहरा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

गौहर खान ने पहली बार दिखाया बेटे जेहान का चेहरा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने बेटे के जन्म के 10 महीने बाद उसका चेहरा रिवील कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे की कुछ क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों सऊदी अरब मक्का में है। एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार और बेटे जेहान के साथ यहां उमराह करने पहुंची है। गौहर के लिए ये ट्रिप बेहद खास है क्योंकि वे पहली बार अपने बेटे जेहान के साथ यहां पहुंची है। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इस धार्मिक ट्रिप से कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की है  जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। दरअसल गौहर ने बेटे के जन्म के 10 महीने बाद उसका चेहरा रिवील कर दिया है।

गौहर खान ने रिवील किया बेटे का चेहरा

दरअसल गौहर खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे जेहान की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नन्हा जेहान हँसता-मुस्कुराते काफी प्यारा लग रहा है। वहीं बेबी की क्यूट स्माइल और लुक्स को देख लगता है कि वो बिलकुल अपनी माँ पर गया है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, “हम अल्लाह के घर से अपने नन्हे राजकुमार का सलाम दुनिया को देना चाहते थे। वे हमारे सनशाइन से प्रसन्न हों। आमीन। हमारा जेहान। इनके लिए निरंतर सकारात्मकता, प्यार और आशीर्वाद का रिक्वेस्ट करते है। ढेर सारा प्यार।”

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

गौहर के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके बेटे पर प्यार लुटाया है। कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘Awww ये कितना प्यारा है। आप सभी को एकसाथ इस अविश्वश्नीय यात्रा पर निकलने के लिए ढेर सारा प्यार, खुशी और शुभकामनाएँ।’ अवेज दरबार ने लिखा, ‘माशाअल्लाह जेहु क्यूटी।’

Exit mobile version