World News

गौतम अडानी को फिर लगा जोर का झटका, इतनी रह गई नेटवर्थ

Gautam Adani world:अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए थे। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गौतम अडानी मामले में जांच के आदेश दे दिए है लेकिन इसके बावजूद भी अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

Gautam Adani world: गौतम अडानी को फिर लगा जोर का झटका, इतनी रह गई नेटवर्थ

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के बाद दूसरे सबसे अमीर शख्स का ताज पहन चुके गौतम अडानी की बुरे दिन उस समय शुरू हुए जब अमेरिका की रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर शेयर मार्किट में हेरफेर और मनी लॉन्डरिंग के आरोप लगाए थे। तब से अडानी समूह की कंपनियों के शेयर बुरी तरह से गिर रहे हैं।

हालांकि, रिपोर्ट के एक महीने बाद अडानी ग्रुप की कपनियों के शेयरों में फिर से हरियाली देखने को मिली लेकिन अब फिर अडानी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में हर रोज घाटा दर्ज किया जा रहा है।

गिरी गौतम अडानी की नेटवर्थ

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के नेटवर्थ में काफी गिरावट आई है। दुनिया के नंबर दो अमीर रह चुके गौतम अडानी इस सूचि में 30 वे स्थान तक पहुंच गए थे। अडानी समूह ने अपने घाटे को फिर से कवर करना शुरू किया। लेकिन बीते दिनों से ग्रुप के शेयरों में फिर से गिरावट आना शुरू हो गई है।

अडानी ग्रुप को 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान

बीते 24 घंटे में अडानी ग्रुप को 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मंगलवार के दिन गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीरों की सूचि में 25 वे स्थान पर थे। अब अडानी समूह की नेटवर्थ 45.3 अरब डॉलर रह गई है। जिस समय हिंडनबर्ग ने अडानी के खिलाफ खुलासा किया था तब गौतम अडानी की कुल संपत्ति 119 अरब डॉलर थी। अब आधे से भी कम रह गई है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

15 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

16 घंटे ago