Ghooskhor Pandat Release Date : मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडत नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है। यहां फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट समेत विस्तृत विवरण दिया गया है।
Ghooskhor Pandat फिल्म
मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडत एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। जो एक रात में घटित होने वाली कहानी पर आधारित है।
Ghooskhor Pandat की स्टार कास्ट
- मनोज बाजपेयी : भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर अजय दीक्षित के रोल में
- नुशरत भरुचा : फीमेल लीड रोल
- साकिब सलीम
- अक्षय ओबेरॉय
- दिव्य दत्ता
- श्रद्धा दास
- कीकू शारदा
Ghooskhor Pandat के निर्देशक रितेश शाह हैं। फिल्म के निर्माता नीरज पांडे हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Ghooskhor Pandat फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी दिल्ली के सेट से है। जहां पूरी घटना एक ही रात में घटती है। जिसमें मनोज बाजपेयी के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित का किरदार निभाते हैं। एक रात एक लड़की को चलती कार से फेंक दिया जाता है। अजय मजबूरन उसे अस्पताल लेकर जाता है। इस घटना की जांच करते करते वह बड़ी साजिश का शिकार होता है। वह हाई प्रोफ़ाइल क्राइम नेटवर्क के जाल में फंस जाता है। Ghooskhor Pandat की बाकि कहानी देखने के लिए रिलीज का इंतजार करें। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
Ghooskhor Pandat फिल्म की रिलीज डेट
घूसखोर पंडत फिल्म ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अभी तक नेटफ्लिक्स या मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट सार्वजनिक रूप से अनाउंस नहीं की है। ऑफिसियल मेटेरियल में केवल “Coming Soon” लिखा हुआ है।
घूसखोर पंडत का बजट
अभी तक भरोसेमंद सोर्स और मेकर्स ने घूसखोर पंडत के बजट का आधिकारिक एलान नहीं किया है। इसलिए बजट के बारे में केवल अनुमान लगाना ही संभव है।
घूसखोर पंडत फिल्म विवाद
फिल्म का सबसे बड़ा विवाद इसके “Ghooskhor Pandat” टाइटल को लेकर हुआ। जिसके कारण मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया। अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म के टाइटल Ghooskhor Pandat में “पंडित”शब्द को घूसखोर के साथ जोड़कर जानबूझकर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ भड़काऊ कंटेंट को रोका जाए। वकील जिंदल ने फिल्म के टाइटल को बदलने या फिर रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। यह मामला अभी अदालत में लंबित है।

