Site icon www.4Pillar.news

Sonali Phogat death Case : सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के बारे में गोवा IGP ओमवीर सिंह बिश्नोई ने किया चौकाने वाला खुलासा 

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के बारे में गोवा IGP ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने मृतका के साथ एक क्लब में पार्टी की थी। इसी दौरान एक आरोपी ने सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया।

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के बारे में गोवा IGP ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने मृतका के साथ एक क्लब में पार्टी की थी। इसी दौरान एक आरोपी ने सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया।

पूर्व टिकटॉक स्टार और बीजेपी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनाली फोगट का 23 अगस्त 2022 को गोवा में संदिग्ध हालात में निधन हो गया था। शुरुआती जांच में सोनाली फोगाट की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया था। लेकिन अब फोगाट के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम होने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर वासी को अरेस्ट कर पूछताछ की है। गोआ पुलिस ने पूरी रात दोनों से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने कई जुर्म क़बूले हैं।

IGP ओमवीर सिंह बिश्नोई का खुलासा

गोवा के आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने सोनाली फोगाट की मौत के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा ,” CCTV फुटेज से पता चलता है कि कथित आरोपी सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर सिंह वासी मृतका के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे हैं। जिसमें एक वीडियो से पता चलता है कि एक कथित आरोपी सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिला रहा है। ”

आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने ने आगे खुलासा करते हुए कहा ,” सुखविंदर और सुधीर के सामने जब वीडियो रखा गया तब उन्होंने माना कि उन्होंने जानबूझकर पीड़िता को अप्रिय रसायन मिलाकर पिलाया गया। इसके पीने के बाद सोनाली अपने होश में नहीं रही। हमने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।”

परिवार का आरोप

वहीँ सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। सोनाली के भाई रिंकू ने कहा कि उसकी बहन के साथ ‘गलत काम’ हुआ है। सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली को कुछ विषैला पदार्थ खिलाया है। जिस कारण मौत हुई है।

Exit mobile version