Women Agniveer: नौसेना में महिला अग्निवीर युद्धपोतों पर संभालेंगी जिम्मेदारी

भारतीय नौसेना में महिला अग्निवीर युद्धपोतों पर संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

Women Agniveer: भारतीय नौसेना: विश्व की चौथी सबसे ताकतवर भारतीय सेना की इकाई नेवी में महिला अग्निवीरों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। महिला अग्निवीरों को वॉरशिप पर तैनात किया जाएगा।

Women Agniveer युद्धपोतों पर संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

देश में 74 वे गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही हैं। थल सेना नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ अर्धसैनिक बल भी गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। ताजा समाचार यह है कि भारतीय नौसेना अगले कुछ दिनों में युद्धपोतों पर महिला अग्निवीरों की तैनाती करने वाली है। हालांकि इससे पहले लगभग 50 महिला कर्मचारी युद्धपोतों पर तैनात हैं।

महिला अग्निवीरों को युद्धपोतों पर तैनात कर दिया जाएगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नाविकों के तौर पर महिला अग्निवीरों को युद्धपोतों पर तैनात कर दिया जाएगा। अभी तक लगभग से अधिक महिलाएं युद्धपोतों पर तैनात हैं। ये महिलाएं एयरक्राफ्ट कैरियर और डेस्ट्रॉयर जैसे युद्धपोतों पर तैनात हैं। इसके अलावा महिला कर्मचारी एविएशन विंग पर भी तैनात हैं। बता दें,महिला कैडेट्स के पहले बैच ने एझिमाला में 10+2 कोर्स में एडमिशन ले लिया है।

बीच समंदर 35 सोमाली लुटेरों ने किया भारतीय नौसेना के सामने सरेंडर, इंडियन नेवी ने 17 बंधकों को छुड़ाया

इसी बीच समाचार ये भी है कि  लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली वॉरशिप पर पहली कमांडिंग ऑफिसर ( CO ) बनने जा रही हैं। फिलहाल प्रेरणा अंडर ट्रेनिंग हैं। ट्रेगिंग पूरी होते है वह युद्धपोत आईएनएस त्रिनकट की कमान संभालेंगी।

भारतीय नौसेना के अधिकारी एडमिरल गुरचरण सिंह ने प्रेरणा के बारे में बताया कि वह कुछ की सप्ताह में आईएनएस त्रिनकट की कमान संभालेंगी। वह न केवल महिलाओं के लिए एक मिसाल होंगी बल्कि महिलाओं की अगुवाई करती भी नजर आएंगी।

चौथी सबसे ताकतवर है भारतीय सेना

हाल ही में ग्लोबल फ़ायरपॉवर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग में भारतीय सेना को चौथी सबसे ताकतवर सेना बताया गया है। इस सूचि में यूएस आर्मी पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर रूस की सेना है। वहीं तीसरे स्थान पर भारत के पड़ोसी चीन की पीएलए आर्मी है। इस सूचि में पांचवें स्थान पर दक्षिण कोरिया की फ़ौज है। छठे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन की सेना है। वहीं पाकिस्तान आर्मी 9 वे स्थान पर है। इस लिस्ट में सबसे नीचे रॉयल भूटान आर्मी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *