Google Bard: ChatGPT को टक्कर देने आ गया Google Bard

ChatGPT को टक्कर देने आ गया Google Bard, 180 देशों में मिलेगी सर्विस

Google Bard :गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड चैटबॉट Google Bard लॉन्च किया है। Google ने ChatGPT को टक्कर देने के लिए गूगल बार्ड लॉन्च किया है। Google Bard को खोज, लेंस, फोटोज और मैप्स जैसे दूसरे टूल्स के साथ जोड़ा गया है।

Google Bard: ChatGPT को टक्कर देने आ गया Google Bard

गूगल ने AI बेस्ड चैटबॉट को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सर्विस को दुनिया के 180 देशों में लॉन्च कर दिया है और बाकि देशों में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। फ़िलहाल यह सर्विस तीन भाषाओँ में उपलब्ध होगी। जल्द ही बाकी भाषाओँ को जोड़ा जाएगा।

लेंस और गूगल मैप जैसे फीचर

फ़िलहाल गूगल बार्ड को अंग्रेजी, कोरियन और जापानी भाषा में यूज किया जा सकता है। गूगल बार्ड को न सिर्फ किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि इसमें लेंस और गूगल मैप जैसे फीचर मिलेंगे। यह आपको किसी भी विषय पर जानकारी खोजकर दे सकता है।

गूगल बार्ड में खास बात

बता दें, ChatGPT में किसी भी विषय पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसकी मदद से आप निबंध और पत्र लिखवा सकते हैं। अब ऐसी ही सेवाएं गूगल बार्ड में मिलेंगी। गूगल बार्ड में खास बात ये है कि इसमें दूसरे टूल्स भी जोड़े गए हैं। गूगल बार्ड की मदद से यूजर किसी भी कल्पना को तस्वीरों में बदल सकेंगे। इसमें आप किसी भी विषय पर सवाल कर उसका जवाब जान सकते हैं। गूगल बार्ड पूछे गए सवाल के जवाब के साथ उससे संबंधित तस्वीरें भी दिखाएगा।


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *