Site icon www.4Pillar.news

अमिताभ बच्चन की नातिन ने अपनी हिंदी से लोगों को किया इंप्रेस, नव्या के विचार सुनकर फैंस बोले-‘ऐसे लोगो की देश को बहुत जरुरत है’

अमिताभ बच्चन की नातिन ने अपनी हिंदी से लोगों को किया इंप्रेस, नव्या के विचार सुनकर फैंस बोले-'ऐसे लोगो की देश को बहुत जरुरत है'

वीडियो में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या हिंदी भाषा में बात करते हुए नजर आ रही है। नव्या के विचार सुनकर लोग उनकी खूब तारीफ का रहे है। फैंस का कहना है कि नव्या जैसे इंसानो की देश को काफी जरुरत है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वे श्वेता बच्चन और बिजनेसमैन निखिल नंदा की बेटी है। बता दे कि नव्या ने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन नहीं की है बल्कि वे एक बिजनेसवूमैन है। नव्या आरा हेल्थ की को-फाउंडर है। यह एक वीमेन सेंट्रिक टेक कंपनी है। इसके अलावा वे एक एक पॉडकास्टर भी है। हाल ही में अमिताभ की नातिन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे हिन्दी भाषा में बात करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में नव्या की हिंदी भाषा के साथ-साथ उनकी सूझ बुझ भी लोगों को काफी इंप्रेस कर रही है।

अमिताभ बच्चन की नातिन की हिंदी सुनकर इंप्रेस हुए फैंस

हाल ही में नव्या ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है। वीडियो में नव्या हेल्थकेयर, घरेलू हिंसा और लीगल अवेयरनेस जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करते हुए नजर आ रही है।

नव्या के विचारों ने जीता लोगों का दिल

नव्या कहती है, ‘एक चीज जो मैं बार बार सुनती कि आप बहुत छोटी हो। आपके पास एक्सपीरियंस नहीं है। तो ये बात हमेशा उठ जाती है। एक सवाल आता है कि अरे आप तो सिर्फ 25 साल की हो। आपको क्या एक्सपीरियंस है लाइफ के बारे में। तो आप कैसे हेल्थकेयर, घरेलू हिंसा और लीगल अवेयरनेस जैसी चीजों के बारे में काम कर सकती हो।’

मैं हमेशा सोचती हूँ कि अरे अगर मैं कुछ करने के लिए 80 साल तक रुक जाउंगी तो दुनिया का क्या होगा। इस देश की कम से कम 80 परसेंट मेजोरिटी है जो हमारे ऐज ग्रुप के है 20 से 30 साल के। अगर हम भी कुछ करने के लिए 50 साल तक वेट करेंगे तो इस पीढ़ी का क्या होगा। बदलाव कौन लाएगा ? आजकल मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है बच्चों की उनको इतना ज्ञान है  इतनी कम उम्र में। तो हमें अंडरएस्टीमेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि आज हम बहुत योग्य है।

लोगों ने खूब की नव्या की तारीफ

नव्या को हिंदी भाषा में बात करते सुनकर फैंस काफी खुश हो गए। इसके अलावा नव्या के विचार और उनकी सूझ बुझ भी लोगों का खूब दिल जीत रही है। एक फैन ने कमेंट, ‘ बॉलीवुड में कोई तो है जिसके पास वास्तविक ज्ञान है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये इकलौती स्टारकिड है जिसके पास दिमाग है।’ एक फैन ने लिखा, ‘ऐसे लोगों की देश को बहुत जरुरत है।’ इसके अलावा कंई फैंस ने नव्या की हिंदी और उनके काम की खूब तारीफ की है।

Exit mobile version