Site icon 4PILLAR.NEWS

जब प्रियंका चोपड़ा ने चुराया था अभिषेक बच्चन का फोन, रानी मुखर्जी को भेज दिया था ये मैसेज 

Priyanka Stole: प्रियंका चोपड़ा ने चुराया था अभिषेक का फोन 

Priyanka Stole: प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42 वर्ष की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के बारे में हम आपको उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा बताने जा रहे है। जिसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Priyanka Stole: प्रियंका चोपड़ा ने चुराया था अभिषेक का फोन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकॉन बन चुकी है। आज भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वाले मौजूद है। 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42 की हो चुकी है। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयां देते है। ऐसे में हम आपको प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद 2006 में सिम्मी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में किया था।

यह भी पढ़े: जन्मदिन खास : प्रियंका चोपड़ा के वो 4 गाने जो साबित करते हैं कि वास्तव में देसी गर्ल है

अभिषेक बच्चन ने किया था प्रियंका के साथ प्रैंक

सिम्मी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि फिल्म ‘ब्लफमास्टर’ के सेट पर अभिषेक बच्चन ने उनके साथ एक मजाक किया था, जिससे वे कुछ समय के लिए बेहद परेशान हो गई थी। दरअसल अभिषेक ने प्रियंका को परेशान करने के लिये उनका मोबाइल फोन छुपा दिया था। वे फोन स्विच ऑफ करके उसके ऊपर बैठ गए थे। प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि आख़िरकार वे कितने समय तक मोबाइल के ऊपर बैठे रहते, उन्हें उठकर शूट के लिए वैन से बाहर जाना ही पड़ा।

प्रियंका ने यूं लिया बदला

इसके बाद प्रियंका ने बताया कि, एक दिन अभिषेक अपना मोबाइल ऐसे ही पड़ा हुआ छोड़कर चले गए। तब मैंने उनका फोन उठाया और छिपा लिया। तभी सिम्मी ग्रेवाल कहती है कि उन्हें मालूम है कि उस फोन से प्रियंका ने रानी मुखर्जी को मैसेज किया था। सिम्मी पूछती है कि, वो मैसेज क्या था ?

इसपर प्रियंका ने बताया कि, ‘मुझे यह बताते हुए थोड़ी शर्म आ रही है। बस यही लिखा था कि, ‘मैं तुम्हे बहुत मिस कर रहा हूँ। तुम कहाँ थी, क्या तुम…’ इसके बाद प्रियंका हँसते हुए बीच में ही रुक गई। उन्होंने बताया कि ये मैसेज करते ही वे फोन वैनिटी वैन में छोड़कर भाग गए।

रानी मुखर्जी ने दिया ये जवाब

अभिषेक बच्चन का मैसेज देख रानी मुखर्जी ने उन्हें जवाब दिया था। रानी ने मैसेज करते हुए लिखा, “हाय एबी (अभिषेक बच्चन), तुम्हारी दिक्कत क्या है ?”

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘ब्लफमास्टर’ में साथ काम किया था। 2005 में आई यह फिल्म काफी हिट रही थी।

Exit mobile version