Site icon www.4Pillar.news

Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के भाई शहबाज़ गिल ने खास अंदाज में दी अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो 

शहनाज़ गिल आज अपना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस और फैमिली उन्हें जन्मदिन की बधाईयाँ दे रहे है। शहबाज़ गिल ने भी अपनी बहन शहनाज़ गिल को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।

शहनाज़ गिल आज अपना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस और फैमिली उन्हें जन्मदिन की बधाईयाँ दे रहे है। शहबाज़ गिल ने भी अपनी बहन शहनाज़ गिल को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।

एक्टर और सिंगर शहनाज़ गिल आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। शहनाज के ख़ास दिन को और भी खास बनाने के लिए उनके फैंस ने कोई कमी नहीं छोड़ी। फैंस सुबह से अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाईयां देने में लगे है। शहनाज़ के भाई शहबाज़ गिल ने भी अपनी बहन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।।

शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

शहबाज़ गिल ने बिग बोस के घर का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों भाई-बहन के प्यारे पलों को दिखाया गया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड शहबाज़ का खुद का गाया हुआ गाना चल रहा ही। वीडियो को शेयर करते हुए शहबाज़ ने लिखा, ‘मेरी प्यारी बहन को जन्मदिन मुबारक। तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूँ। लव यू, रब करे तुझे मेरी भी उम्र लग जाए।’

शहबाज़ ने दो वीडियो शेयर किए है। दोनों ही वीडियो बिग बोस 13 के दौरान के है। वीडियो में उन यादगार पलों को दिखाया गया है जो शहबाज़ और शहनाज ने बिग बोस के घर में साथ बिताए। फैंस को भी उनके ये वीडियो खूब पसंद आ रहे है। कमेंट सेक्शन में लोग भाई-बहन की इस जोड़ी की तारीफ करते नजर आए।

बात करें शहनाज की प्रोफेशनल लाइफ की तो बिग बोस 13 से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। बिग बोस के बाद उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘हौंसला रख’ से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। शहनाज की इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। इन दिनों एक्ट्रेस की एक वीडियो ‘सच ए बोरिंग डे’ भी खूब वायरल हो रही है, जिसे म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखोते ने बनाया है।

Exit mobile version