Site icon 4PILLAR.NEWS

हर्षद चोपड़ा संग जमेगी शिवांगी जोशी की जोड़ी, एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते है फिर से’ में  आएँगे नजर ?

Harshad Chopda और शिवांगी जोशी इस शो में आएँगे नजर

Harshad Chopda पर शिवांगी जोशी जल्द ही एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते है फिर से’ में नजर आ सकते है। बता दे कि ये शो…

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) टीवी के मशहूर एक्टर्स में से एक है। बता दे कि दोनों कलाकार सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में काम कर चुके है। इस शो में शिवांगी ने प्रणाली राठौड़ की माँ का किरदार निभाया था। इस हिसाब से वे स्क्रीन पर हर्षद की सास की रूप में नजर आई थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि हर्षद और शिवांगी जल्द ही एकता कपूर के एक नए शो में नजर आने वाले है। इस शो का नाम पहले ‘बहारें’ बताया जा रहा था। वहीं अब कहा जा रहा है कि शो के टाइटल में बदलाव किया गया है।

Harshad Chopda और शिवांगी जोशी इस शो में आएँगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा एकता कपूर के शो में लीड रोल में नजर आएँगे। इस शो का नाम ‘बड़े अच्छे लगते है फिर से’ होगा। गौरतलब कि ‘बड़े अच्छे लगते है’ टीवी का मशहूर सीरियल रह चूका है। इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर ने अपन मैजिकल केमस्ट्री से दर्शकों का खूब दिल जीता था।

वहीं इसके बाद मेकर्स इस शो का दूसरा सीजन ‘बड़े अच्छे लगता है 2’ लेकर आए। इस शो में नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी को लीड रोल में देखा गया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि मेकर्स शिवांगी और हर्षद के साथ इस शो का अगला सीजन यानि ‘बड़े अच्छे लगते है फिर से’ लेकर आएँगे और यह शो सोनी टीवी पर ऑन एयर होगा।

एक्साइटेड हुए फैंस

बता दे कि अभी मेकर्स ने इस शो के बारे में ऑफिशियली कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। हालाँकि इस खबर के सुनते ही शिवांगी और हर्षद के फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए है।

इस शो में नजर आए थे हर्षद और शिवांगी

गौरतलब है कि इससे पहले हर्षद चोपड़ा स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आए थे। इस शो में उनके साथ प्रणाली राठौड़ को लीड रोल में देखा गया था। वहीं शिवांगी जोशी इससे पहले शो ‘बरसातें मौसम प्यार के’ में नजर आई थी। इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन को लीड रोल में देखा गया था।

Exit mobile version