हर्षवर्धन राणे के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे Karan Veer Mehra, मशहूर डायरेक्टर Omung Kumar के साथ मिलाया हाथ
सरबजीत और मैरी कोम जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर Omung Kumar जल्द ही हर्षवर्धन राणे और Karan Veer Mehra के साथ एक मूवी बनाने वाले है।
‘मैरी कोम’,’सरबजीत’ और ‘इश्क विश्क’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर ओमुंग कुमार (Omung Kumar) जल्द ही एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आने वाले है। बता दे कि हाल ही में उन्होंने अपनी इस मूवी की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे को लीड रोल में देखा जाएगा। वहीं उनके साथ बिग बोस 18 के विनर Karan Veer Mehra, एक्ट्रेस सदिया खतीब और इप्सिता भी अहम भूमिका में नजर आएँगे।
हर्षवर्धन राणे और Karan Veer Mehra इस फिल्म में आएँगे नजर
दरअसल कुछ समय पहले ही फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ओमुंग कुमार की अपकमिंग मूवी के बारे में जानकारी दी है। इस फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है लेकिन लीड कास्ट से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है।
तरण ने लिखा, “हर्षवर्धन राणे, करण वीर मेहरा और सदिया खतीब जल्द ही डायरेक्टर ओमुंग कुमार की फिल्म में नजर आने वाले है। मैरी कोम और सरबजीत जैसी फिल्मों से छाप छोड़ने वाले डायरेक्टर ओमुंग कुमार जल्द ही रोमांटिक एक्शन ड्रामा के साथ लौटने वाले है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, करण वीर मेहरा और सदिया खतीब के साथ इप्सिता भी अहम भूमिका में है।
जल्द की जाएगी टाइटल की अनाउंसमेंट
बता दे कि यह फिल्म ओमुंग कुमार, उमेश केआर बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टेन राहुल बाली द्वारा निर्मित और राहत शमी काजमी द्वारा सह निर्मित है। वहीं इस फिल्म का टाइटल, फर्स्ट लुक और अन्य जानकारी जल्द ही शेयर की जाएंगी।
एक्साइटेड हुए फैंस
वहीं इस मूवी की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। कंई फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता जाहिर की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मै इस मूवी के लिए इंतजार नहीं कर सकती।’ एक ने लिखा, ‘हर्षवर्धन + करणवीर= फायर।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट किए है।