Site icon 4PILLAR

Heart Of Stone: आलिया भट्ट की फर्स्ट हॉलीवुड फिल्म का लुक आया सामने, एक्शन अवतार में नजर आई एक्ट्रेस 

Heart Of Stone:आलिया भट्ट की फर्स्ट हॉलीवुड फिल्म का लुक आया सामने

Heart Of Stone: आलिया भट्ट ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। हाल ही में उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें आलिया एक्शन करते हुए नजर आ रही है।

Heart Of Stone:आलिया भट्ट की फर्स्ट हॉलीवुड फिल्म का लुक आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं बॉलीवुड के बाद अब आलिया हॉलीवुड में भी छाने के लिए एकदम तैयार है। आलिया ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। कुछ समय पहले ही आलिया इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर भारत वापिस लौटी थी। वहीं अब इस फिल्म से उनका का फर्स्ट लुक भी सामने आ चूका है।

 हॉलीवुड डेब्यू फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक आउट

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में आलिया, गैल गैडोट और जेमी दौरन डॉर्नन  जैसे हॉलीवुड स्टार के साथ नजर आएँगी। वीडियो की शुरुवात सड़क, तेज रफ्तार बाइक और रेगिस्तान के साथ होती है। फिर एक वॉइसओवर आता है जिसमें कहते हुए सुना जा सकता है- ‘आपको पता है कि आपने किसके लिए साइन किया है- कोई मित्र नहीं, कोई संबंध नहीं। हम जो करते है वो बहुत महत्वपूर्ण है।’

इस वीडियो में फर्स्ट लुक के साथ साथ बिहाइंड द सीन्स को भी दिखाया गया है। इसके बाद स्टारकास्ट अपने-अपने अनुभवों को शेयर करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में ढेर सारा एक्शन और स्टंट सीन्स भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में आलिया के किरदार का नाम ‘किया धवन’ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘हार्ट और स्टोन और किया का फर्स्ट लुक।’

सेलेब्स ने की तारीफ

हॉलीवुड डेब्यू फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक सामने आते ही बॉलीवुड सितारे खूब रिएक्ट कर रहे है। आलिया की माँ सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओह फैब… ये बहुत एक्साईटिंग  लग रहा है।’ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘यह बहुत बड़ी बात है… गर्व है तुम पर।’ इसके अलावा आलिया के फैंस भी उनकी हॉलीवुड फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। बता दे कि ‘हार्ट और स्टोन’ 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Exit mobile version