एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Elvish Yadav House: रविवार तड़के करीब 05:30 मशहूर युट्यूबर और Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

Elvish Yadav House: अज्ञात हमरलावरों ने की फायरिंग

रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे Elvish Yadav के गुरुग्राम में सेक्टर 57 स्थित घर पर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायर किए। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। तीनों हमलावरों ने नकाब पहने हुए थे। इस गोलीबारी में किसी के घायल होने या जानमाल की पुष्ट जानकारी नहीं है।

तुरंत मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

कौन हैं एल्विश यादव जिनके घर पर चली गोलियां

Elvish Yadav एक फेमस युट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर प्रवेश किया था। उन्होंने इस शो की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। वे पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड पर बिग बॉस में एंट्री ली और खिताब जीता।

एल्विश का विवादों से है पुराना नाता

Elvish Yadav का नाम कई विवादों से भी जुड़ा है। उनपर रेव पार्टी में सांप के जहर की तस्करी, मारपीट, धमकी देने और गलत बयानबाजी के कई आरोप हैं। इतना ही नहीं एल्विश यादव का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था.  जिसमें वह सड़क किनारे से गमले चुराते हुए नजर आए। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि गमले चुराने वाले यादव ही थे या कोई और था।

हाल ही में नोएडा पुलिस ने एलवीश यादव को सांप के जहर की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद यादव को राहत मिल गई थी।

घर पर फायरिंग और रंगदारी

कुछ दिन पहले एलवीश यादव से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। यादव ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस फायरिंग को उस घटना से भी जोड़ा जा सकता है लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है।

पुलिस और सुरक्षा पर सवालिया निशान

गुरुग्राम में हाल ही के दिनों में कई हाई प्रोफाइल लोगों पर हमले हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इसे खारिज कर दिया था। गुरुग्राम में इस तरह की घटनाओं का बढ़ना पुलिस, प्रशासन की सुरक्षा शैली पर सवालिया निशान खड़े करता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top