Site icon www.4Pillar.news

हेमंत करकरे ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया था इसलिए मारे गए:साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के नायक हेमंत करकरे पर मालेगांव ब्लास्ट की मुख्यारोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान।

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के नायक हेमंत करकरे पर मालेगांव ब्लास्ट की मुख्यारोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 26/11 मुंबई बम धमाके के नायक इंस्पेक्टर हेमंत करकरे को लेकर दिया विवादित बयान। बोली उन्होंने मुझे मालेगांव ब्लास्ट में झूठा फसाया था ,इसलिए उसके कर्मों की वजह से उनकी मृत्यु हुई।

मालेगांव ब्लास्ट

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जोकि मालेगांव ब्लास्ट की मुख्य आरोपी हैं कहा मुंबई आतंकी हमले की करवाई के दौरान शहीद हुए पूर्व आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमत करकरे ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। साध्वी ने कहा कि हेमंत ककरे की मृत्यु उनके कर्मों के कारण हुई है।

हेमंत करकरे

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा,हेमंत करकरे ने मुझे मालेगांव धमाकों में फसाया था और मेरे साथ बुरा बर्ताव भी किया था। मैंने उनसे कहा था कि आपका पूरा वंश मिट जाएगा।

मालेगांव में 29 सितम्बर 2008 को एक बम विस्फोट हुआ था जिसमें छह लोग मारे गए थे और 100 से भी ज्यादा घायल हो गए थे। हेमंत करकरे जो मालेगांव विस्फोट की जाँच कर रहे थे ने उस मोटरसाइकिल मालिक को ढूंढ निकाला जो हमले में इस्तेमाल की गई थी। मोटरसाइकिल की मालिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर थी। महाराष्ट्र एटीएस ने साध्वी प्रज्ञा समेत अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। मई 2016 में एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा को क्लीन चिट दे दी थी।

साध्वी प्रज्ञा को साल 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने मध्यप्रदेश के भोपाल से मैदान में उतारा है। उन्हें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतारा गया है। 23 अप्रैल को साध्वी प्रज्ञा इस सीट से अपना नामांकन भरेंगी।

साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पार्टी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया है। भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने ने कहा ,कांग्रेस ने हिन्दूओं को आतंकवाद से जोड़ा है। उन्हें आतंकवादी कहा है और एक महिला को परेशान किया है।

Exit mobile version