हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने शेयर की दीपिका पादुकोण संग फोटो, इस बात के लिए कहा धन्यवाद

Vin Diesel Deepika Padukone : हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग एक फोटो शेयर की है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को मिस करते हुए धन्यवाद कहा है।

Vin Diesel Deepika Padukone: विन डीजल ने शेयर की दीपिका संग फोटो

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड में भी फेमस हो गई हैं। दीपिका पादुकोण हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की फिल्म ‘द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज xxx में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म को दुनियाभर में बहुत पसंद किया गया। अब फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विन डीजल ने दीपिका पादुकोण संग एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ विन डीजल ने दीपिका पादुकोण को भारत में फेमस कराने के लिए धन्यवाद कहा है।

विन डीजल का इंस्टाग्राम अकाउंट

हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह बॉलीवुड अभिनत्री दीपिका पादुकोण संग नजर आ रहे हैं। दीपिका ने भी विन डीजल की इस फोटो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हार्ट की इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है।

विन डीजल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,” दीपिका पादुकोण मेरे साथ काम वाली पसंदीदा लोगों में से एक थीं। वह मुझे भारत लेकर आई और मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरी वापसी का इंतजार करना। ढेर सारा प्यार, हमेशा। ” बता दें, दीपिका पादुकोण ने विन डीजल के साथ सेरेना का रोल किया था।

विन डीजल की फोटो

बता दें, इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण ही विन डीजल को भारत लेकर आई थीं। दोनों ने भारत में इस फिल्म का प्रमोशन किया था। अब विन डीजल को अपनी भारत यात्रा की याद आ रही है। इसके अलावा वो दीपिका पादुकोण को भी याद कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

वहीं, बात करें दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट के बारे में तो अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई पठान फिल्म में नजर आईं थीं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल किया था। पठान फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। अब दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version