Site icon www.4Pillar.news

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ को ऑस्कर अकादमी ने 10 साल तक किया बैन

ऑस्कर अकादमी ने हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर दस साल का प्रतिबंध लगा दिया है। 94 वे अकादमी अवॉर्ड सेरेमनी में विल स्मिथ को बेस्ट अभिनेता के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था। इसी दौरान विल स्मिथ ने शो के होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद अब उसकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 

ऑस्कर अकादमी ने हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर दस साल का प्रतिबंध लगा दिया है। 94 वे अकादमी अवॉर्ड सेरेमनी में विल स्मिथ को बेस्ट अभिनेता के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था। इसी दौरान विल स्मिथ ने शो के होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद अब उसकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

अभिनेता विल स्मिथ द्वारा होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने का मामला और गर्माता जा रहा है। विल स्मिथ ने हाल ही में अकादमी मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं अभिनेता ने कॉमेडियन क्रिस को थप्पड़ मारने के बाद माफ़ी भी मांग ली थी। इन सबके बावजूद भी यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अकादमी ने विल स्मिथ पर दस वर्ष तक का प्रतिबंध लगा दिया है।

ऑस्कर अकादमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने कहा ,” 94 वां ऑस्कर अकादमी अवॉर्ड फंक्शन हमारे समुदाय के लोगों के जश्न मनाने के लिए था। यह उन हस्तियों के लिए था , जिन्होंने गत वर्ष बेहतर काम किया। हालांकि , विल स्मिथ ने स्टेज पर अपने बुरे व्यवहार के कारण इसे खराब कर दिया। ”

ये भी पढ़ें ,Oscars Awards 2022 Winners List : विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

अभिनेता ने ऑस्कर अकादमी के इस फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने जो गलती की है , वह उस गलती की सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें , 94 वे ऑस्कर अकादमी अवार्ड्स सेरेमनी को कॉमेडियन और होस्ट क्रिस रॉक होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जैड़ा पिंकेट स्मिथ की बीमारी का मजाक उड़ाया। जिसको सुनकर स्मिथ अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और क्रिस रॉक को स्टेज पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया। क्रिस ने विल की पत्नी जैड़ा के गंजेपन का मजाक उड़ाया था।

Exit mobile version