Site icon www.4Pillar.news

Video : 20 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे हॉलीवुड अभिनेता बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज

हॉलीवुड अभिनेता बेन अफ्लेक ( Ben Affleck ) और जेनिफर लोपेज ( Jennifer Lopez  ) ने 20 साल तक चले लंबे रिश्ते को शादी में बदल दिया है। बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे। हालांकि, पिछले बीस साल में दोनों का ब्रेकअप भी हुआ। दोनों के अलग-अलग पति-पत्नियों से बच्चे भी हैं।

हॉलीवुड अभिनेता बेन अफ्लेक ( Ben Affleck ) और जेनिफर लोपेज ( Jennifer Lopez  ) ने 20 साल तक चले लंबे रिश्ते को शादी में बदल दिया है। बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे। हालांकि, पिछले बीस साल में दोनों का ब्रेकअप भी हुआ। दोनों के अलग-अलग पति-पत्नियों से बच्चे भी हैं।

बेन और जेन ने की शादी

पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज अपने बॉयफ्रेंड बेन अफ्लेक के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। हॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले जेन और बेन ने आखिरकार लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली है। आपको बता दें, जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। इसी दौरान दोनों का ब्रेकअप भी हुआ। दोनों ने अलग होकर शादियां की। दोनों के बच्चे भी हैं। अप्रैल 2022 में दोनों ने सगाई कर ली थी। जिसके बाद अब बेन और जेन ने अमेरिका के लॉस वेगास में शादी रचा ली है।

फोटो देखें

बीस साल तक चली खूबसूरत प्रेम कहानी को अंजाम देते हुए 49 वर्षीय जेनिफर लोपेज और 52 साल के बेन अफ्लेक ने शादी रचा ली है। 20 साल तक चले लंबे रिलेशनशिप के दौरान दोनों के बीच कुछ वर्षों तक रिश्ते में दरार भी आई। दोनों का ब्रेकअप भी हो चुका था लेकिन पिछले कई वर्षों से बेन और जेन ने फिर से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर किया वीडियो

बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस इस पावर कपल को बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन सबसे इतर जेनिफर लोपेज के हेयर स्टाइलिस्ट ने जेन के ब्राइडल लुक का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में जेनिफर लोपेज व्हाइट ब्राइडल ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही है। फैंस जेनिफर लोपेज के सफेद गाउन की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version