Homebound Movie को 98वे अकादमी अवार्ड (Oscars 2026) के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में एंट्री मिली है। Neeraj Ghaywan इस फिल्म के निर्देशक हैं। नीरज “मसान” जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे लेख ,” A Friendship, a pandemic and death beside the highway” पर आधारित है।
Homebound Movie story
फिल्म बचपन के दो दोस्तों की भावुक कहानी को दर्शाती है। जिसमें चंदन और शोएब उत्तर भारत के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले होते हैं। दोनों गरीबी से जूझते हुए पुलिस की नौकरी का सपना देखते हैं। क्योंकि उन्हें लगा कि पुलिस की वर्दी उन्हें धर्म और जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव से बचाएगी। वे सरकारी नौकरी के लिए ट्रेन से शहर जाते हैं। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कुछ हासिल नहीं होता है।
Oscars 2026: इस फिल्म में मुस्लिम युवक शोएब का किरदार ईशान खट्टर ( Ishaan Khattar ) ने निभाया है। वहीं चंदन का रोल विशाल जेठवा ने किया है।
Lockdown और आर्थिक तंगी की मार
दोनों की दोस्ती की परीक्षा तब होती है जब देश में CAA NRC जैसे मुद्दे, Lockdown और आर्थिक तंगी की मार पड़ती है। यह फिल्म सामाजिक अन्याय और मानवीय संघर्ष की कहानी को दर्शाती है।
Homebound Movie की स्क्रिप्ट नितिन घायवन ने लिखी है। संवाद वरुण ग्रोवर और श्रीधर दुबे के हैं। संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
Homebound Movie star cast
- ईशान खट्टर : रफ मुस्लिम दोस्त, जो परिवार की मेडिकल जरूरतों के लिए जूझता है।
- विशाल जेठवा : दलित दोस्त चंदन कुमार, जो घर और क्रश के लिए कड़ी मेहनत करता है।
- जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) : सुधा भारती , चंदन की दोस्त।
- रीम शेख : ईशान खट्टर के अपोजिट
- योगेंद्र विक्रम सिंह और शालिनी आदि
यह एक मध्यम बजट की फिल्म है। फिल्म की शूटिंग 2024 में भोपाल में शुरू हुई। Homebound Movie का वर्ल्ड प्रीमियर 21 मई 2025 को 78वे कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ।
Homebound Movie release date
दो दोस्तों की भावुक कर देने वाली कहानी पर आधारित Homebound Movie नवरात्रि 2025 में, 26 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। ऑस्कर अवार्ड में एंट्री मिलने पर फिल्म का बज बना हुआ है। ऐसे में होमबाउंड मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट का कम से कम आधा हिस्सा पहले दिन ही कवर कर सकती है।