Honey Singh apologizes for his statement 

Honey Singh: ‘कार में xxxx करो’ वाले ब्यान पर हनी सिंह ने मांगी माफ़ी; विवादों से रहा पुराना नाता

Honey Singh ने गाडी में xxxx करो वाले ब्यान पर सार्वजनिक माफ़ी मांग ली है। घटना 15 दिसंबर को दिल्ली में हुए हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुडी है। जहां हनी सिंह एक शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।

Honey Singh का विवादित ब्यान

मंच दिल्ली में कड़ाके की ठंड का जिक्र करते हुए हनी सिंह ने कहा था ,”बहनचड़ दिल्ली की ठंड !इसमें गाड़ी में xxxx में बड़ा मजा आता है। गाडी में एक्स करो ….दिल्ली की ठंड में। लेकिन कंडोम यूज करो गाइज। प्ले सेफ। ” हनी सिंह की यह क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने इसे अश्लील, गैर-जिम्मेदाराना और लोगों को गुमराह करने वाला बताया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि हनी सिंह जैसे बड़े कलाकार को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।

हनी सिंह ने मांगी माफ़ी

विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पूरी सफाई दी और माफ़ी मांगी।

  • उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट से दो दिन पहले उनकी गायनाकोलॉजिस्टस और सेक्सोलॉजिस्ट्स से बात हुई थी।
  • डॉक्टरों ने बताया कि Gen Z में अनसेफ सेक्स की वजह से एसटीडी बहुत बढ़ रही है।
  • इसलिए उन्होंने Gen Z की भाषा में सेफ सेक्स करने की सलाह दी।
  • लेकिन उनकी भाषा कई लोगों को बुरी लगी। इसलिए उन्होंने दिल से माफ़ी मांग ली।

उन्होंने कहा “इंसान गलतियों का पुतला है ….मैं कोशिश करूंगा की ऐसी गलती दोबारा न हो। मैं अपनी जुबान पर नियंत्रण रखूंगा। आगे से ज्यादा सावधान रहूंगा और ध्यान रखूंगा कि किससे क्या बोलना है। ” उन्होंने वीडियो के अंत में हाथ जोड़कर कहा , “आप सबसे माफ़ी। आपका अपना यो यो हनी सिंह। अपना प्यार देते रहिए। ”

यो यो हनी सिंह का विवादों ने पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब यो यो हनी सिंह विवादों से घिरे हों। विवादों से उनका पुराना नाता है। उनके गानों के बोल, स्टेज पर व्यवहार निजी जीवन और बयानों ने कई बार सुर्खियां बटोरी। निचे उनके प्रमुख विवादों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

Honey Singh के विवादित गाने

यो यो हनी सिंह के “मखना” मैं हूं वुमनाइजर और बलात्कारी जैसे गानों की काफी आलोचना हुई। हालांकि बाद में उन्होंने इनसे पल्ला झाड़ लिया। कई महिलावादी लेखिकाओं ने ओपन लेटर लिखकर हनी सिंह के गानों का विरोध किया। पंजाब की महिला आयोग और पुलिस ने हनी सिंह के गानों के खिलाफ कई FIR दर्ज की। कोर्ट केस तक चले। उनके गाने सेंसर बोर्ड से कटवाए गए।

Honey Singh की 2014 में शाहरुख खान के साथ झगड़े की अफवाहें

चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के “लुंगी डांस’ गाने के दौरान टूर पर शराब पीकर बदतमीजी करने और SRK द्वारा थप्पड़ मारने की अफवाहें फैली।हालांकि,हनी सिंह ने कभी कन्फर्म नहीं किया। लेकिन  यह विवाद काफी वायरल हुआ।

ड्रग एडिक्ट थे Honey Singh

हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में खुद कबूल किया था कि ड्रग्स,एल्कोहल और फेम ने उन्हें बर्बाद कर दिया था। उन्होंने 7 साल का ब्रेक लिया। 2024 में नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री YO YO Honey Singh Famous में उन्होंने अपनी एडिक्शन और रिकवरी की कहानी बताई।

Honey Singh के खिलाफ 2021 में घरेलू हिंसा का केस 

साल 2021 में पूर्व पत्नी शालिनी तिवारी ने हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। उनपर शादी के बाद ड्रग्स, अफेयर्स और क्रूरता के आरोप लगे। शालिनी तिवारी ने 10 करोड़ का हर्जाना भी माँगा।

Honey Singh का स्टाइल हमेशा बोल्ड और रैप कल्चर वाला रहा है। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों हैं। वे कमबैक के बाद ग्लोरी एल्बम और WPL परफॉर्मेंस से पॉपुलर हुए लेकिन विवादों से दुरी नहीं बना पाए। अभी आगे देखना यह होगा कि वे अपनी इमेज को कैसे सुधारते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version