4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर को एलिमनी के रूप में चुकानी पड़ी मोटी रकम 

Honey Singh Divorce: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। हनी सिंह ने शालिनी तलवार को गुजारे भत्ते के रूप में 1 करोड़ रूपए दिए है।

मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी तलवार ने एलिमनी के रूप में हनी सिंह से 10 करोड़ रूपए की मांग की थी, लेकिन अब दोनों के बीच 1 करोड़ रूपए में समझौता हो गया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिकट कोर्ट के जज विनोद कुमार की कोर्ट में यह सुनवाई हुई और इसी दौरान हनी सिंह ने गुजारे भत्ते के रूप में 1 करोड़ रूपए का चेक शील्ड लिफाफा शालिनी तलवार को सौंप दिया।

शालिनी ने हनी सिंह पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दे कि पिछले साल शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। शालिनी ने आरोप लगाया था कि ह्रदेश सिंह उर्फ़ हनी सिंह उनके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं शालिनी ने ये भी दावा किया था कि हनी सिंह दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध में था। शालिनी ने हनी सिंह के पिता यानि अपने ससुर पर भी गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।

हनी सिंह ने सभी आरोपों का किया था खंडन

हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया था। हनी सिंह ने एक आधिकरिक बयान जारी करते हुए कहा था कि, ’20 साल की मेरी साथी/पत्नी शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए सभी झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूँ। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय है।अपने गानों, हेल्थ पर अटकलों, और नेगिटिव मीडिया कवरेज के बाद भी मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया।’ हनी सिंह ने आगे कहा था कि, ‘मैं इन सभी आरोपों का खंडन करता हूँ। मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *