Site icon www.4Pillar.news

Sohail-Seema Divorce: तलाक लेने जा रहे सलमान खान के भाई सोहेल खान और सीमा खान, 24 साल पहले की थी भागकर शादी  

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक लेने जा रहे है। दोनों को आज मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक के लिए अर्जी डाली है। 

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक लेने जा रहे है। दोनों को आज मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक के लिए अर्जी डाली है।

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान के बीच अनबन की खबरें काफी लम्बें वक्त से चर्चा में थी, लेकिन अब दोनों ने अपनी शादी के 24 सालों बाद अलग होने का फैंसला कर लिया है। दोनों को आज मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। खबर है कि दोनों वहां तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने गए थे। बता दे कि दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे योहान और निर्वाण है।

टुटा 24 साल का रिश्ता

बता दे कि इससे पहले साल 2017 में भी सोहेल और सीमा के अलग होने की खबरें सामने आई थी। इतना ही नहीं दोनों को नेटफ्लिक्स शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी अलग अलग रहते हुए देखा गया था। अब तलाक की खबरें सामने आने के बाद ये बात साफ हो गई है कि दोनों पिछले काफी समय से साथ नहीं रह रहे थे।

इस शो पर सोहेल खान संग रिश्ते पर सीमा ने कहा था कि कभी-कभी जब आपकी उम्र हो जाती है तो रिश्ता अलग-अलग डायरेक्शन में चला जाता है। उन्होंने कहा था कि मैं और सोहेल कन्वेंशनल मैरिज में नहीं है लेकिन हम एक ही परिवार है और हमारे लिए बच्चों की ख़ुशी जरुरी है।

सोहेल-सीमा ने भागकर की थी शादी

साल 1998 में सोहेल खान और सीमा सचदेवा ने भागकर शादी की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली है और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। इसी बीच फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की शूटिंग के दौरान सीमा और सोहेल की पहली मुलाकत हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा के परिवार वालों को इस रिश्ते से दिक्कत थी। बताया जाता है कि सोहेल और सीमा घर से भाग गए थे और उन्होंने अपने दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों के परिवारवालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

Exit mobile version