Honey Singh सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होंगे

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होंगे हनी सिंह, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘मैं अपनी बेस्टफ्रैंड की शादी जरूर अटैंड करूंगा’

Honey Singh ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे अपनी बेस्टफ्रैंड सोनाक्षी सिन्हा की शादी में जरूर शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोनाक्षी और जहीर को नए जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग शादी करने वाली है। वहीं इसी बीच सिंगर और रैपर हनी सिंह ने सोनाक्षी की शादी को लेकर उत्सुकता जाहिर की है। इसके साथ ही हनी ने बताया कि वे अपनी बेस्टफ्रैंड सोनाक्षी की शादी में जरूर शामिल होंगे।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होंगे Honey Singh

दरअसल हाल ही में हनी सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हालाँकि मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन में रहूंगा लेकिन मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में जरूर शामिल होऊंगा। ये मेरे करियर में मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट रही है और इन्होने मेरी कंई बार मदद की है। पावर कपल सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएँ। भोलेनाथ दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे।”

बता दे कि सोनक्षी और हनी सिंह कंई म्यूजिक वीडियो में साथ काम चुके है। इन दोंनो कलाकरों ने देसी कलाकार और कालस्टार जैसे गानों में साथ काम किया है।

कब है सोनाक्षी और जहीर की शादी ?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा कुछ दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाली है। सोनाक्षी 23 जून  2024 को जहीर संग शादी करेंगी। इस शादी में सोनाक्षी और जहीर के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड से भी कुछ चुनिंदा लोग इस शादी में शामिल हो सकते है।

Citadel Honey Bunny Trailer : एक्शन से भरपुर है ‘सिटाडेल हनी बनी’ का ट्रेलर, वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु का दिखा जबरदस्त अंदाज 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version