Sonakshi pictures: सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। इन तस्वीरों में ये कपल…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 2 जून को अपना 37वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और फैमिली मेंबर्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अब सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
Sonakshi pictures: सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर इकबाल ने शेयर किया ये पोस्ट
दरअसल हाल ही में जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनाक्षी संग कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। इन खास तस्वीरों को शेयर करते जहीर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे Sonzzz।’ इसके साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है।
सोनाक्षी का रिएक्शन
जहीर के इस प्यारे से पोस्ट पर सोनाक्षी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई। उन्होंने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और कंई अन्य इमोजी ड्राप कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा इस पोस्ट पर कंई अन्य सेलेब्स और फैंस ने कमेंट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।
बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से रिलेशनशिप में है। दोनों कभी डिनर डेट तो कभी किसी बॉलीवुड पार्टी में एकसाथ स्पॉट किए जाते है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते है। हालाँकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।