Site icon 4PILLAR

Housefull 5 Qayamat Song: ‘हाउसफुल 5’ का कयामत सॉन्ग हुआ रिलीज 

Housefull 5 Qayamat Song: 'हाउसफुल 5' कयामत सॉन्ग हुआ रिलीज

Housefull 5 Qayamat Song: ‘हाउसफुल 5’ का कयामत सॉन्ग आज रिलीज हो चूका है।  वहीं अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सहित…

बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स आए दिन फैंस को एक से बढ़कर एक सरप्राइज दे रहे है। कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था। वहीं टीजर के बाद इस मूवी का पहला गाना ‘लाल परी’ जारी किया था। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा गाना कयामत (Housefull 5 Qayamat Song) रिलीज किया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Housefull 5 Qayamat Song हुआ रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने कयामत सॉन्ग जारी किया है। इस गाने में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम बाजवा सहित कंई स्टार्स को क्रूज पर डांस करते देखा  जा सकता है।

बता दे कि बीते दिन इस सॉन्ग का टीजर जारी किया गया था। वहीं आज ये गाना भी जारी कर दिय है। हाउसफुल 5 के इस सॉन्ग को नीरज श्रीधर और श्रुति धस्माना ने गाया है, वहीं SOM ने इस सॉन्ग के लिरिक्स लिखे है।

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 ?

बता दे कि हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लिवर सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म अगले महीने यानि 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: रवीना टंडन ने जंगल में मनाया अपना 49वां जन्मदिन, बेटी राशा थडानी ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो 

यह भी देखें: अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलिशान घर, फैशन ब्रांड लांच के दौरान दिखी झलक 

Exit mobile version