Site icon 4PILLAR

HSSC Group D Result: इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट

HSSC Group D का रिजल्ट ऐसे करें चेक

HSSC Group D Result 2023 : हरियाणा CET के नतीजे कभी भी जारी किए जा सकते हैं। ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए दी गई परीक्षा के परिणाम हरियाणा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हुई CET परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की दिवाली से एक दिन पहले 11 नवंबर को जारीकी गई थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2023 थी। ऐसे में अब ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। जोकि कभी भी जारी किया जा सकता है।

HSSC CET 2023 के जरिए हरियाणा में ग्रुप डी के 13536 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। एचएसएससी CET ग्रुप डी की परीक्षा गत माह 21 और 22 को ली गई थी। इस परीक्षा के लिए हरियाणा के करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 8 लाख 51 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जबकि 5 लाख से अधिक आवेदकों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया था।

ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

HSSC Group D परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स

बता दें, हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर को किया गया। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर 11: 45 और शाम को 3 बजे से 04: 45  बजे तक हुई थी। ग्रुप डी परीक्षा के लिए हरियाणा के 18 राज्यों में 1072 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। चार शिफ्टों की परीक्षा के लिए 13 लाख 75  हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिनमें से 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा नही दी थी। इस परीक्षा के लिए लड़कियों के लिए उनके ही जिला में परीक्षा केंद्र दिए गए थे। जबकि लड़कों को दूसरे जिलों में परीक्षा के लिए जाना पड़ा था।

Exit mobile version