Site icon 4PILLAR

सुहागरात के दिन पति ने की ऐसी हरकत पत्नी पहुंची थाने, जानिए क्या है मामला

Honeymoon पर पति ने की Unnatural Sex की मांग, पत्नी पहुंची थाने

Honeymoon: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 15 की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Honeymoon:पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

गुरुग्राम के सेक्टर 15 की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुग्राम के पूर्व पार्षद की बहु ने अपनी पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ में अपने ससुर और सास के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 15 का है। महिला ने गुरुग्राम पुलिस को बताया कि कैसे उसका पति अभिनव वशिष्ट उसके साथ सुहागरात के दिन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने पति का विरोध किया तो उसे मारा-पीटा गया।

हनीमून मानाने मालदीव गया था जोड़ा

महिला का आरोप है कि जैसे ही उसने इस बात की शिकायत अपनी सास से की तो उसने भी बेटे का पक्ष लिया। उसे कहा गया कि लड़का कनाडा से आया है और वहां यह सब आम बात है। इसके बाद पति उसे मालदीव हनीमून मनाने के लिए ले गया। वहां भी उसके साथ वैसा ही किया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की ऐसी हरकतों से उसे डर लगने लगा था। लेकिन वह किसी से भी इस बारे में बात नहीं कर पा रही थी। इसके साथ ही उसने अपने सास ससुर के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया। महिला का कहना है कि जब पानी सर के ऊपर उठ गया थो उसने तीनों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया।

सभी आरोपी फरार

महिला ने अपनी पति , सास और ससुर के खिलाफ सिविल लाइन्स पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।  पुलिस के अनुसार तीनो आरोपी फरार चल रहे हैं। तीनों की तलाश करने के लिए एक टीम का तैयार की जा रही।

Exit mobile version