Site icon www.4Pillar.news

RTI के जवाब में टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में गृह मंत्रालय ने दी ये जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता विरोधियों पर निशाना साधते हुए अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग का जिक्र करते रहते हैं। हाल ही में एक आरटीआई से इस गैंग के बारे में खुलासा हुआ है।

जानिए कौन हैं टुकड़े-टुकड़े गैंग

साकेत गोखले ने लगाई थी RTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता विरोधियों पर निशाना साधते हुए अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग का जिक्र करते रहते हैं। हाल ही में एक आरटीआई से इस गैंग के बारे में खुलासा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने विरोधियों पर टुकड़े-टुकड़े गैंग बता कर निशाना साधते हैं। लेकिन एक आरटीआई के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस गैंग के बारे में चौंकाने वाला जवाब दिया है।CAA का समर्थन कर रहे बीजेपी नेता को महिला कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़: VIDEO

गृहमंत्रालय का कहना है कि इस गैंग के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कई सार्वजनिक सभाओं में इस गैंग के बारे जिक्र कर चुके हैं। जिसपर काफी विवाद भी होता रहता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मना रहें शादी की दूसरी सालगिरह, देखें खूबसूरत तस्वीरें

आरटीआई एक्टिविस्ट साकेत गोखले द्वारा 26 दिसंबर को पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कहा ,” गृहमंत्रालय के पास टुकड़े-टुकड़े गैंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ” हिना खान ने अपनी शादी के बारे में किया ये खुलासा

साकेत गोखले ने अपने सवाल में पूछा था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की एक जन सभा में कहा है कि दिल्ली के टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सीखना है। इसी बयान का हवाला देते हुए साकेत गोखले ने यह जानकारी मांगी थी। साकेत गोखले ने टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों की लिस्ट की जानकारी मांगी थी। भारत में 2019 में Google पर सबसे अधिक खोजे गए विषय

RTI कार्यकर्ता साकेत गोखले ने गृहमंत्रालय से टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में 3 सवाल पूछे थे। जो सवाल इस प्रकार हैं। कप्तान विराट कोहली के बारे में अजय देवगन ने किया जबरा कमेंट,जानें उन्होंने क्या कहा

कृपया बताएं कि क्या केंद्रीय गृहमंत्रालय ने टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेताओं और मेंबर्स की कोई लिस्ट तैयार कर रखी है, जिस गैंग का केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया है ? बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से साथ शादी के बारे में किया खुलासा

कृपया टुकड़े-टुकड़े गैंग की परिभाषा बताएं ,जैसा कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पहचान की है। क्या इस गैंग के लिए कोई एसओपी तय की गई है ? दीपिका पादुकोण को दावोस में मिला क्रिस्टल अवॉर्ड,दिया शानदार भाषण

कृपया बताएं कि केंद्रीय गृहमंत्री ने जो टुकड़े-टुकड़े गैंग उल्लेख किया है ,वो मंत्रालय की विशिष्ट ब्रीफिंग या अन्य एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है ? प्रियंका चोपड़ा ने उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस से शादी के बारे में किया खुलासा

https://twitter.com/SaketGokhale/status/1219233686534516736

बता दें,साल 2016 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान नारेबाज़ी हुई थी। जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने टुकड़े-टुकड़े गैंग शब्द का इस्तेमाल किया था।पीएम मोदी और एचएम शाह भी इस शब्द का इस्तेमाल करते रहते हैं।

Exit mobile version