Women’s Asia Cup 2026: भारत बना चैंपियन, नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी

Women’s Asia Cup 2026: दुबई में रविवार को खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया।

Women’s Asia Cup 2026

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार कप  खिताब अपने नाम किया। लेकिन इस शानदार जीत की खुशी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुए एक विवाद से फीकी पड़ गई, जब भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।

Women’s Asia Cup 2026 का फाइनल मुकाबला

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आतिशी अंदाज में 68 रनों की पारी खेली, वहीं स्मृति मंधाना ने महज 39 गेंदों में 59 रन जड़े। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाईं और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इन दोनों की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने बोर्ड पर 184 रन का बड़ा स्कोर टांगा।

जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। लेग स्पिनर श्री चरणी (sri charani) ने कहर बरपाते हुए महज 20 रन देकर चार बड़े विकेट झटके और श्रीलंकाई पारी को बिखेर दिया। नतीजतन श्रीलंका की टीम तय लक्ष्य से 72 रन पीछे रह गई और भारत ने आसान जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार, फिर मचा बवाल

जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान माहौल गर्मा गया, जब भारतीय टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी (ACC Chief Mohsin Naqvi) के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक नकवी खुद विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम और नकवी के बीच ट्रॉफी को लेकर तनातनी देखने को मिली हो, इससे पहले भी इस तरह के विवाद की चर्चा रही है।

हरमनप्रीत कौर बोलीं- हम अपने मानकों पर खरे उतरे

खिताबी जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप जीतना टीम के लिए तय किए गए ऊंचे मानकों पर लगातार खरा उतरने का नतीजा है। हरमनप्रीत ने कहा कि पूरी टीम ने टूर्नामेंट भर शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में 184 रन का स्कोर खड़ा करना बड़ी उपलब्धि है।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा

भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। एशिया कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश (India vs Bangladesh) को 40 रनों से मात दी थी, जिसमें शेफाली वर्मा की तूफानी पारी अहम रही।

इससे पहले लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को भी 7 विकेट से हराया था, जिसमें श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।पूरे टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारतीय टीम का संतुलन देखने लायक रहा।

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न सिर्फ अपना दबदबा साबित किया, बल्कि मैदान के बाहर भी एक मजबूत संदेश दिया। हालांकि ट्रॉफी विवाद ने इस ऐतिहासिक जीत की चर्चा को और तेज कर दिया है और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top