Site icon 4PILLAR NEWS

पाकिस्तान ने की गलती और भारत ने दाग दी ब्रह्मोस मिसाइलें

Brahmos missiles: पाकिस्तान ने की गलती और भारत ने दागी मिसाइलें

Brahmos missiles: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने DRDO के डमी विमानों राफेल जेट समझकर निशाना बनाया था। भारत ने पाकिस्तान की इसी गलती का फायदा उठाया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसकी सेना और एयरफोर्स ने भारत के कई राफेल जेट नष्ट कर दिए। अब फ़्रांसिसी राफेल जेट के सीईओ ने पाकिस्तान के इन दावों को बेबुनियाद करार देते हुए एक इंटरव्यू दिया है।

फ़्रांसिसी ऐरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट के सीईओ एरिक टैपियर ने पाकिस्तान के दावों का खंडन करते हुए कहा कि भारत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का कोई जेट क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। एरिक टैपियर ने उल्टा पाकिस्तान का भारी नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने इसे पाकिस्तान द्वारा फैलाया गया प्रोपगैंडा बताया है।

Brahmos missiles: ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में चार-पांच आंतकियों ने हमला किया था। इस हमले 26 नागरिक मारे गए थे। भारत ने इस हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों को ठहराया था।

ऑपरेशन सिंदूर का विवरण

7 मई 2025 की रात को करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें मुरीदके और बहवलपुर जैसे आतंकी ठिकाने शामिल थे। भारतीय सेना ने हमले में क्रूज मिसाइल, हैमर मिसाइल और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे अत्यधुनिक हथियारों का उपयोग किया।

भारतीय अधिकारीयों के अनुसार, इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इसके अलावा सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। ओपी सिंदूर में पाकिस्तान के 11 हवाई ठिकानों को भी नष्ट किया गया।

इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया, सोशल मीडिया और सैन्य मीडिया शाखा ISPR ने भारत के बारे में कई झूठे दावे किए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ और सैन्य अधिकारीयों ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत के तीन से पांच राफेल जेट नष्ट कर दिए। रक्षा मंत्री आसिफ ने मीडिया को सोशल मीडिया का हवाला देते हुए ऐसे दावे किए थे।

CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान के दावों गलत करार दिया

दूसरी तरफ भारत सरकार और गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के इन सभी दावों को खारिज किया। चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने पाकिस्तान के दावों गलत करार दिया। हालांकि बाद में सिंगापूर ब्लूमबर्ग के एक इंटरव्यू में सीडीएस चौहान ने राफेल जेट नष्ट होने के सवाल पर अलग ही जवाब दिया। उन्होंने ने तो जेट क्षतिग्रस्त होने की बात को स्वीकारा और न ही नकारा।

पाकिस्तान ने की गलती और भारत ने दाग दी ब्रह्मोस मिसाइलें

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ के डमी विमानों को राफेल समझकर निशाना बनाया था। पाकिस्तान की इसी गलती के कारण उसकी राडार और कमांड सेंटर की स्थिति उजागर हो गई। भारत ने इसी गलती का फायदा उठाकर पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइलें दाग दी। भारत पाकिस्तान के 11 हवाई ठिकानों पर ब्रह्मोस अटैक किया।

भारत ने पहुंचाया भारी नुक्सान

खुद पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि भारत ने भारी नुक्सान पहुंचाया है। डार ने कहा कि भारत ने नुरखान, शोरकोट,सुक्कर और मुजफरगढ़ जैसे एयरबेस पर हमला किया। पाकिस्तानी सेना ने भी माना कि उनका कम से कम एक लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। लेकिन इसका विवरण देने से इंकार कर दिया।

Exit mobile version