Site icon 4PILLAR.NEWS

IND vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, आयरलैंड को 8 विकेट से हराया

T20 World Cup में भारत ने जीत के साथ किया आगाज

T20 World Cup 2024: भारत ने टी20 विश्व कप में आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने बेहतरीन साझेदारी कर विश्व कप 2024 में जीत के साथ आगाज किया।

T20 World Cup: बुधवार के दिन भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी जीत के साथ शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के एक रन पर आउट होने के बाद ऋषभ पंत और रोहित शर्मा ने मैदान संभाला। रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंद पर 52 रन बनाए। वह कंधे में दर्द होने कारण बिना आउट हुए ही मैदान से बाहर चले गए।

आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 96 रन बनाए। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन गैरेथ डेलानी ने बनाए। उन्होंने 14 गेंद पर 26 रन बनाए।

आयरलैंड द्वारा दिए गए 97 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 7.4 ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल की। टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो ओवर में 22 रन बनाए। लेकिन तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए।

विराट कोहली एक रन ही बना पाए। कोहली के आउट होने के बाद पावर प्ले में टीम इंडिया का कोई विकेट नहीं गिरा। पहले 6 ओवर में टीम ने 39  रन बना लिए थे। 9वे ओवर में रोहित शर्मा ने दो छक्के जड़कर शमा बांध दिया। भारत ने 13 ओवर में आयरलैंड को हरा दिया।

बता दें टी 20 के इतिहास में भारत और आयरलैंड ने पहला मैच 2009 में खेला था। अब तक दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैच खेले गए। जिंनमे हर भर भारतीय टीम ने आयरलैंड को हराया।

Virat Kohli-Anushka Sharma: फैमिली संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने मांगी ये खास चीज 

Waltair Veerayya: फिल्म के प्रमोशन में पहुंची उर्वशी रौतेला, लोगों ने लगाए ऋषभ पंत के नारे, Video

Exit mobile version