Site icon www.4Pillar.news

भारतीय वायुसेना के 8 दिन से लापता विमान AN 32 का मिला मलबा

भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन 32 का 8 दिन बाद मिला मलबा। जोर-शोर से चल रही थी खोज। अरुणाचल प्रदेश सियांग जिले में मिला AN 32 का मलबा। वायुसेना के लिए जरूरी था ढूंढना।

भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन 32 का 8 दिन बाद मिला मलबा। जोर-शोर से चल रही थी खोज। अरुणाचल प्रदेश सियांग जिले में मिला AN 32 का मलबा। वायुसेना के लिए जरूरी था ढूंढना।

भारतीय वायुसेना के लापता विमान का मलबा आठ दिन बाद तीनों सेनाओं के अथक प्रयास के बाद मिला। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट के जरिए दी। 3 जून को आठ क्रू मेंबर और 5 यात्रियों के साथ AN 32 विमान ने उड़ान भरी थी। रूस निर्मित इस विमान को 1986 में वायुसेना में शामिल किया गया था।

वर्तमान में भारतीय वायुसेना ऐसे 105 विमानों का इस्तेमाल करती है जो ऊंचे इलाकों में भारतीय सेना को खाद्य सामग्री और परिवहन में काम आते हैं। साल 2009 में भारत ने यूक्रेन‌ के साथ 400 मिलियन का समझौता किया था। जिसमें AN 32 विमान को अपग्रेड करने की बात कही गई थी।

AN 32 विमान सेना के लिए काफी भरोसेमंद विमान है। दुनिया भर में ऐसे करीब 250 विमान हैं। इन विमानों को नागरिक और सैनिक दोनों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये विमान रूस में बने हुए हैं। AN 32 विमान में दो इंजन होते हैं। विमान सभी तरह के मौसम में उड़ान भर सकता है। इन विमानों का समुद्री ,पहाड़ीऔर मैदानी इलाकों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Exit mobile version