Site icon www.4pillar.news

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। महान फुटबॉलर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर अपनी फुटबॉल करियर की जर्नी का जिक्र किया है।

महान फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कहने की योजना बना ली है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी है। सुनील छेत्री ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि वह भारत और कुवैत के बीच होने वाले क्वालीफायर में अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। भारत और कुवैत के बीच फुटबॉल का क्वालीफायर मुकाबला 6 जून 2024 को खेला जाएगा और यह छेत्री का अंतिम इंटरनेशनल मैच होगा।

छेत्री ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

39 वर्षीय सुनील छेत्री का अंतराष्ट्रीय फुटबॉल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में भारतीय टीम के लिए 145 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने 20 के फुटबॉल करियर में कुल 93 गोल दागे हैं।

सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ( पहले ट्विटर ) पर करीब नौ मिनट का एक वीडियो शेयर कर अपने रिटायरमेंट और अपनी फुटबॉल करियर की जर्नी का जिक्र किया है। वीडियो में वह अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। छेत्री ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,” आपसे कुछ कहना चाहता हूं। ”

रिटायरमेंट की घोषणा के दौरान सुनील छेत्री ने सुखी सर को याद किया

वीडियो में सुनील छेत्री ने अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए सुखी सर के बारे में भी बात की है। छेत्री के पहले मैच में सुखी सर उनके कोच थे। वह कहते हैं कि मैं अपने पहले मैच को कभी नहीं भूल सकता। इस मैच में मैंने पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पहला गोल किया था। भारतीय टीम की जर्सी पहनना मेरे लिए एक अलग अहसास था। मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता।

संन्यास का ऐलान करते समय भावुक हुए सुनील छेत्री

फुटबॉलर सुनील छेत्री कहते हैं,” पिछले 19 वर्षों की जो चीजें मुझे याद हैं, वह कर्तव्य, दबाव और अपार खुशी का बैलेंस है। मैंने कभी भी निजी तौर पर नहीं सोचा कि यही खेल मैंने देश के लिए खेला है। मैं अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग करते हुए उसे एन्जॉय भी करता आया हूं। ” छेत्री की रिटायरमेंट की घोषणा के बाद उनके फैन काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version