Indian Premier League 2026 Kicks Off Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ आज 28 मार्च, शनिवार को हो रहा है। आईपीएल का 19वां सीजन है। RCB सीजन 2025 की डिफेंडिंग चैंपियन है। जानें खास बातें :
Indian Premier League 2026 की ओपनिंग सेरेमनी
- आईपीएल की शुरुआत : आज 28 मार्च 2026 को मैच से ठीक डेढ़ घंटे पहले शाम 6 बजे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी होगी।
- आईपीएल का पहला मैच कहां होगा : यह बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
- शुभारंभ मैच से ठीक पहले होगा। जिसमं आमतौर पर खिलाड़ियों का परिचय, ब्रांडिंग, लाइव परफॉर्मेंस और पटाखे फोड़ना आदि शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, इस बार BCCI ने पारंपरिक ग्रैंड सेरेमनी से थोड़ा लो-की रखा है। ये फैसला पिछले साल बेंगलुरु के स्टेडियम में हुई भगदड़ के कारण लिया गया।
- मैच का शुभारंभ होगा। लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cenema/ Hotstar और Star Sports पर उपलब्ध होगी।
Indian Premier League 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच होगा ?
इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ( RCB vs SRH) के बीच होगा। समय आज शाम 7:30 बजे मैच खेला शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रात्रि मैच होगा और आईपीएल का पहला मुकाबला होगा।
Indian Premier League 2026 की कुल टीमें और फॉर्मेट
आईपीएल 2026 में भाग लेने वाली कुल टीमें 10 हैं। कोई नई टीम नहीं जोड़ी गई है।
आईपीएल फॉर्मेट :
- Chennai Super Kings (CSK)
- Delhi Capitals (DC)
- Gujarat Titans (GT)
- Kolkata Knight Riders (KKR)
- Lucknow Super Giants (LSG)
- Mumbai Indians (MI)
- Punjab Kings (PBKS)
- Rajasthan Royals(RR)
- Royal Challengers Bengaluru ( RCB)
- Sunrisers Hyderabad (SRH)
कुल 74 मैच होंगे। जिनमें 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मैच होंगे। मैचों का फॉर्मेट डबल राउंड राउंड ( हर टीम 9 में से दो बार खेलेगी) टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में जाएंगी।
Indian Premier League 2026 की मुख्य डेट्स
- शुरुआत : 28 मार्च 2026
- लीग खत्म 24 मई 2026
- प्लेऑफ (क्वालीफायर मैच) 1 : 27 मई 2026
- उसके बाद एलिमिनेटर
- उसके बाद क्वालीफायर मैच
- फाइनल मैच 31 मई 2026 को बेंगलुरु में खेले जाने की संभावना है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैच शाम 07:30 बजे खेले जाने तय हैं। अधिक जानकारी के ली आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।





