Site icon www.4Pillar.news

ब्रिटेन में किशोरी को मूंगफली युक्त भोजन परोसने वाले भारतीय रेस्टोरेंट पर लगा 3.5 लाख का जुर्माना

ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट में एक 16 वर्षीय लड़की को भोजन में मूंगफली परोसी गई। जिसके बाद लड़की बीमार पड़ गई। जांच करने के बाद लापरवाही का मामला पाया गया और रेस्टोरेंट मालिक पर 3.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट में एक 16 वर्षीय लड़की को भोजन में मूंगफली परोसी गई। जिसके बाद लड़की बीमार पड़ गई। जांच करने के बाद लापरवाही का मामला पाया गया और रेस्टोरेंट मालिक पर 3.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ब्रिटेन में एक किशोरी को भारतीय रेस्टोरेंट द्वारा मूंगफली परोसने पर 3767 पाउंड भारतीय मुद्रा के अनुसार 3.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय रेस्टोरेंट ने जिस किशोरी को मूंगफली परोसी थी उसको ड्राईफ्रूट्स से एलर्जी थी।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार,न्यूकैसल के ‘टाइनामाउथ’ में स्थित गुलशन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने 16 वर्षीय लड़की को खाना परोसा था। कुछ कौर खाना खाने के बाद लड़की की जीभ में सृजन होने लगी। जिसके बाद लड़की को नार्थ ‘टाइनासाइड’ जनरल अस्पताल और उसके बाद ‘नॉर्थम्ब्रिया स्पेशलिस्ट इमरजेंसी अस्पताल में ले जाया गया।जानिए बॉलीवुड अभिनेता अमोल पालेकर का पेंटर से एक्टर बनने तक सफर

स्थानीय प्राधिकरण के खाद्य सुरक्षा दल ने जिस रेस्टोरेंट में लड़की को मूंगफली युक्त भोजन परोसा था निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चिकन करी के अवशेष का परीक्षण किया ,जिसमें एक स्तर तक मूंगफली प्रोटीन पाया गया ,जो ड्राईफ्रूट एलर्जी से पीड़ित किसी भी इंसान के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Exit mobile version