Site icon www.4Pillar.news

Savitri Jindal net worth: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Savitri Jindal net worth: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Savitri Jindal net worth : ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल का न देश की टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की टोटल नेटवर्थ दो लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान होने के बाद कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों के नेताओं में बीजेपी में शामिल होने की होड़ लगी हुई है। अब भारत की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस का हाथ और साथ छोड़ दिया है। सावित्री जिंदल ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी दी है।

कारोबारी सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

सावित्री जिंदल ने बुधवार शाम को एक्स कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए लिखा,” मैंने विधायक के रूप में हिसार की जनता का दस साल तक प्रतिनिधित्व किया है और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं आज अपने परिवार की सलाह पर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे  रही हूँ। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए सभी साथियों का, जिन्होंने मुझे हमेशा अपना सहयोग और मान सम्मान दिया है, उनकी सदैव आभारी रहूंगी। ”

नवीन जिंदल ने बीजेपी ज्वाइन की

बता दें कुछ ही दिन पहले सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। नवीन जिंदल हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके हैं। इस बार उन्हें बीजेपी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा का टिकट दिया है। वहीँ, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर अभय चौटाला ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है।

सावित्री जिंदल की टोटल नेटवर्थ

जिंदल ग्रुप की चेयरमैन 84 वर्षीय सावित्री जिंदल का नाम भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूचि में शामिल है। वह जिंदल समूह के विशाल कारोबार को संभाल रही हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्टके अनुसार, सावित्री जिंदल 28 मार्च 2024 तक 2.48 लाख करोड़ की मालकिन थीं। सावित्री जिंदल का नाम विश्व की टॉप अरबपति महिलाओं में 56 वे स्थान पर है और भारत में पहले स्थान पर है।

Exit mobile version