Site icon www.4Pillar.news

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर BCCI लगाया 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर BCCI लगाया 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

IPL 2024: BCCI ने Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya पर पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह एमआई की पहली गलती थी।

MI vs PBKS IPL Match 2024

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए 18 अप्रैल को आईपीएल 2024 के 33 वे मुकाबले में स्लो ओवर रेट डाला था। जिसके चलते बीसीसीआई ने एमआई पर जुर्माना लगाया है। बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, हार्दिक पांड्या की टीम तय समय में ओवर पुरे नहीं कर पाई। जिसके चलते मुंबई इंडियंस को 12 लाख रुपए का दंड भरना पड़ा। टीम तय समय में दो ओवर पीछे रही थी।

बता दें, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस टीम को 19वे और 20वे ओवर में एक एक्स्ट्रा फील्डर को 30 गज के घेरे में रखना पड़ा था। हालांकि, ऐसा करने के बाद भी एमआई को कोई फर्क नहीं पड़ा। 18 अप्रैल को खेला गया आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराकर जीता।

BCCI ने हार्दिक को दिया दंड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने  एक प्रेस रिलीज कर मुंबई इंडियंस को दंड देने की जानकारी दी। बोर्ड के प्रेस रिलीज के अनुसार, ” मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 18 अप्रैल पंजाब स्थित पीसीएन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया। ” उनपर यह जुर्माना आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण लगाया गया है।

मुंबई इंडियंस का यह आईपीएल 2024 में पहला अपराध था। इसलिए टीम पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। अगर मुंबई इंडियंस ऐसी गलती दोहराती है तो उसपर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा टीम के अन्य खिलाडियों को भी दंडित किया जाएगा। दूसरी गलती पर खिलाडियों पर 6 लाख या फिर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया जाएगा।

Exit mobile version