Site icon www.4Pillar.news

IPL 2024: ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, एक और गलती के बाद लग सकता है आईपीएल मैच का बैन

IPL 2024: ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, एक और गलती के बाद लग सकता है आईपीएल मैच का बैन

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मैच के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स से बुरी तरह हारने के बाद Rishabh Pant नई मुसीबत में फंस गए हैं। BCCI ने ऋषब पंत पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अगर पंत एक और गलती करते हैं तो उन्हें IPL match 2024 से बाहर भी किया जा सकता है।

KKR बनाम DC आईपीएल मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को खेले गए आईपीएल मैच में ऋषब पंत की दिल्ल कैपिटल्स टीम को 106 रनों से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स से विशाल स्कोर के अंतर से हारने के बाद ऋषभ पंत नई मुसीबत में फंस गए हैं। पंत को अपनी गलती के कारण 24 लाख रुपए का भारी नुकसान उठाना पड़ा। दरअलस, BCCI ने आईपीएल की अचार संहिता के उल्लघन में  ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सीजन में ऋषभ पंत दूसरी बार गलती दोहराई है। पंत की टीम को कलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। जिसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पंत को सख्त सजा सुनाई है।

स्लो ओवर रेट के कारण देना पड़ा जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स तय समय सीमा के बीच 20 ओवर फेंकने में नाकाम रही। अगर ऋषभ पंत की टीम आईपीएल 2024 के सीजन में एक बार और स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो उन पर एक आईपीएल मैच का बैन लग सकता है। इसके अलावा उन्हें 30 लाख रुपए का जुर्माना भी देना पड़ेगा। नियम के अनुसार, आईपीएल की किसी भी टीम को 90 मिनट के अंदर 20 ओवर पुरे करने होते हैं। लेकिन पंत की दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर पूरा करने में 2 घंटे का समय लगा था।

BCCI के फैसले से मचा हड़कंप

इंडियन प्रीमियर लीग की प्रेस रिलीज के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट मैच खेला। जिसकी वजह से पंत को 24 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ा। जबकि डीसी की प्लेइंग 11 टीम के अन्य खिलाडियों को 6-6 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।

Exit mobile version