क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे बादशाह ? ये तस्वीरें और वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास 

Badshah Hania:  रैपर और सिंगर बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग दुबई में घुमते दिखे। दोनों की इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) अक्सर अपने गानों को सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। फैंस को उनके गाने का स्टाइल खूब पसंद आता है। वहीं इन दिनों रैपर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए है दरअसल पिछले कुछ समय से बादशाह का नाम पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर (Hania Aamir) संग जोड़ा जा रहा है। वहीं अब एक बार फिर दोनों की कुछ  तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Badshah Hania: बादशाह के साथ मस्ती करते दिखी हानिया आमिर

दरअसल हाल ही में हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। ये तस्वीरें और वीडियो दुबई की है। पहली फोटो में हानिया और बादशाह साथ में पोज देते नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने टेस्टी डिनर की झलक दिखाई है। वहीं अगली स्लाइड में एक्ट्रेस नीचे बैठी है जबकि बादशाह उनकी वीडियो बनाते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पाकिस्तानी अभिनेत्री ने लिखा, ‘चंडीगढ़ से रेस्क्यू आया है।’

हानिया के लिए गाना गाते दिखे बादशाह

वहीं एक अन्य वीडियो में दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। इस वीडियो की शुरुवात में हानिया कहती है कि- ‘ओके कॉन्सर्ट टाइम गाइस। हेलो लेडीज एंड जैंटलमैन, हम दुबई में है और ये बादशाह का कॉन्सर्ट है और मैं ऑडियंस हूँ।’  इसके बाद दोनों साथ में कुछ गाने गुनगुनाते है। वीडियो में बादशाह और हानिया साथ में खूब मस्ती करते और हँसते मुस्कुराते नजर आ रहे है।

बादशाह और हानिया आमिर की ये तस्वीरें और वीडियो देख फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों एक दूजे को डेट कर रहे है। बता दे कि इससे पहले भी कंई बार दोनों के डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर फ़ैल चुके है। वहीं हालाँकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version