Ishan Kishan heartbreaking news

Ishan Kishan की टी20 वर्ल्ड कप की जीत से जुडी दिल दहला देने वाली खबर

Ishan Kishan heartbreaking news: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत से एक दिन पहले विकेटकीपर/बल्लेबाज ईशान किशन की बहन की डेथ हो गई थी। किशन ने बहन की मौत के बावजूद भी देश के लिए फाइनल मैच खेला।

Ishan Kishan heartbreaking news

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत से ठीक एक दिन पहले भारतीय विकेटकीपर -बल्लेबाज ईशान किशन को व्यक्तिगत त्रासदी का सामना करना पड़ा। उनकी चचेरी बहन और जीजा की एक भयानक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके बावजूद भी किशन ने टीम इंडिया के लिए फाइनल मैच खेला। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला और जीत को अपनी स्वर्गीय बहन को समर्पति किया। यह बलिदान ईशान की मानसिक मजबूती और समर्पण की मिसाल बन गई।

Ishan Kishan टी20 विश्व कप के फाइनल में खेले

Ishan Kishan heartbreaking newsT20 World Cup 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 255 रन के विशाल स्कोर का लक्ष्य रखा और आसानी से मैच जीत लिया। यह भारत की लगातार दूसरी टी20 विश्व कप जीत थी। फाइनल मैच से एक दिन पहले यानि 7 मार्च को ईशान किशन की चचेरी बहन और बहनोई की पहाड़ी इलाके में बारिश के कारण कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Ishan Kishan का फैसला और टीम की समर्थन

ईशान को इस दुखद खबर मिलने के तुरंत बाद टीम मैनेजमेंट से आराम करने यानि घर वापस लौटने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने घर वापस न लौटकर खेलने का फैसला किया।

हार्दिक पंड्या ने उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा , ” टीम को आगे रखों। ” मैच के बाद ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया ,” ईमानदारी से कहूं , मेरी चचेरी बहन की मैच से पहले कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। मैंने उनके लिए अच्छा खेला। हार्दिक भाई से बात की। उन्होंने कहा की टीम को आगे रखो। यह जीत उन्हें समर्पित है और आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। तो यह और भी ख़ास हो जाता है। “ईशान का यह बयान सुनकर पुरे स्टेडियम में तालियां गूंज उठी।

ईशान किशन ने आगे कहा कि अब वे ज्यादा सोचते नहीं, बस अपना काम करते हैं।बोले-मुझे यह सीख विराट कोहली से मिली है।

वर्ल्ड कप फाइनल में ईशान किशन का प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर 255/5 का विशाल स्कोर बनाया। ईशान ने ओपनिंग करते हुए 25 गेंद पर 54 रन ठोके। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 216 था। पुरे टूर्नामेंट में ईशान किशन चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मैच में 317 रन बनाए। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।  उन्होंने विकेटकीपिंग में भी शानदार काम किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top