4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

चांद पर प्लॉट खरीदकर घर बनाना कितना आसान? क्या ये संभव है

House on Moon: दुनिया भर के कई रईस लोगों ने चांद पर प्लॉट खरीदे हुए हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी ऐसी खबर आई थी कि उनका चांद पर प्लॉट है। लेकिन दूसरे ग्रह पर जमीन खरीद कर घर बनाना, कितना आसान है ? आइये जानते हैं, कुछ जरूरी बातें।

House on Moon: आज की विज्ञान की इस दुनिया में चांद पर पहुंचना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। भारत, चीन, अमेरिका, फ्रांस और जापान समेत कई देशों के अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर कदम रख चुके हैं। कई देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां चन्द्रमा की सतह पर जीवन की तलाश कर रही है। इसी कड़ी में भारत ने चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। इस मिशन का मकसद चांद पर पानी और जीवन की तलाश सहित कई अन्य खोजें करना था। भारत का यह मिशन सफल रहा।

House on Moon: सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर खरीदा प्लॉट

अब बात करते हैं, दूसरे ग्रह पर जमीन खरीदकर वहां मकान बनाने की। आपने कई खबरों में पढ़ा होगा कि कई लोगों ने चांद की सतह पर प्लॉट खरीदे हुए हैं। ऐसी ही एक खबर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी आई थी। आज से चार साल पहले उनके निधन के बाद ऐसी खबर आई थी कि उनका चांद पर एक प्लॉट है।

चांद पर जमीन कौन खरीद सकता है ?

दरअसल, 1967 के बाहरी अंतरिक्ष समझौते के अनुसार चांद की जमीन पर किसी भी देश का एकाधिकार नहीं है। इस समझौते पर लगभग 110 देशों के हस्ताक्षर हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ब्रह्मांड पूरी मानव जाति का है। इस पर किसी देश या एजेंसी का एकाधिकार नहीं है। चन्द्रमा पर जमीन का मालिकाना हक ऐसे ही किसी को नहीं दिया जा सकता।

हालांकि, पिछले कई वर्षों से चांद के ऊपर जमीन बेचीं जा रही है। लूना सोसायटी इंटरनेशनल और लूनर लैंड्स रजिस्ट्री के जरिए चांद पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। लेकिन इसको सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं है। जब दूसरे ग्रह पर किसी का एकाधिकार नहीं है तो ऐसे में वहां की जमीन कैसे बेचीं जा सकती है ? ये एक बड़ा सवाल है।

नासा बनाएगा चांद पर घर

चन्द्रमा की सतह पर अभी तक किसी व्यक्ति या एजेंसी ने घर नहीं बनाया है। फ़िलहाल चांद पर जीवन-पानी की तलाश जारी है। चांद पर जीवन के लिए जरूरी साधन न होने के कारण घर बनाने जैसी बातें करना फिलहाल नामुमकिन है। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 2040 चांद पर घर बनाने का लक्ष्य रखा। नासा वहां 3D प्रिंटर के जरिए घर बनाने की योजना बना रहा है। नासा इस पर शोध कर रहा है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *