Site icon 4PILLAR.NEWS

इस गांव में कभी नहीं होती है बारिश, जानिए क्या है वजह

Al Hutaib village: इस गांव में कभी नहीं होती है बारिश, जानिए क्या है वजह

Al Hutaib village: यमन का अल हुतैब गांव बादलों ऊपर बसा हुआ है। यही वजह है कि इस गांव में कभी बारिश नहीं होती। यहां सुबह के समय शीत ऋतू में शर्दी और दिन में गर्मी होती है।

Al Hutaib village: इस गांव में कभी नहीं होती है बारिश

दुनियाभर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां पूरा साल बारिश होती रहती है। भारत के मेघालय राज्य का चेरापूंजी इलाका ऐसा है जहां साल भर वर्षा होती है। कहा जाता है कि चेरापूंजी के मासिनराम गांव में साल भर वर्षा होती है। लेकिन क्या आप किसी ऐसी जगह को जानते हैं , जहां कभी वर्षा नहीं होती है। यमन का एक गांव ऐसा है जहां कभी बारिश नहीं होती है।

ऐसा गांव है जहां कभी वर्षा नहीं होती

यमन की राजधानी सना में एक ऐसा गांव है जहां कभी वर्षा नहीं होती है। यह गांव पहाड़ी इलाके में है और लोगों ने यहां सुंदर घर बनाए हुए हैं। अल हुतैब गांव की ऊंचाई समुद्र तल से 3200 मीटर ऊपर है। यहां का मौसम हमेशा गर्म रहता है। केवल शर्दियों में सुबह के समय मौसम ठंडा रहता है। सूरज निकलने के बाद मौसम गर्म हो जाता है।

अल मुकरमा  गांव

इस गांव में प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला संगम है। इस लिए इसे अल मुकरमा  गांव के नाम से भी जाना जाता है। इसे यमन के लोगों ने बसाया था। यहां सबसे पहले मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले मुस्लिम समुदाय के लोग आए थे।

अल हुतैब गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां पुरे साल बारिश नहीं होती है। जिसका कारण इस गांव का बादलों से ऊपर बसे होना है। बादल इस गांव के नीचे बनते हैं और वर्षा होती है।

Exit mobile version