Site icon 4PILLAR.NEWS

बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने शोपियां एनकाउंटर में किया ढेर

Manager Vijay कुमार की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों का एनकाउंटर

Manager Vijay कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला था और कुलगाम में एक देहाती बैंक में कार्यरत था।

आतंकवादियों ने उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका बदला अब सुरक्षाबलों ने ले लिया है।

दो आतंकी ढेर

कश्मीर पुलिस ने बुधवार के दिन शोपियां इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जम्मू कश्मीर के शोपियां के जान लोन मोहम्मद के रूप में हुई है। जोकि बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने साझा अभियान को अंजाम देते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

Manager Vijay: आईजीपी विजय कुमार ने दी यह जानकारी

वही इस अभियान में के बारे में सूचना देते हुए कश्मीर जोन के पुलिस आईजी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है।

अन्य आतंकवादी आतंकवादी के अलावा वह हाल ही में कुलगाम में 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार हत्या में शामिल था। मारा गया दुसरा आतंकवादी तुफैल गनी के रूप में पहचाना गया है। आतंकवादियों का प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा संबंध था।

लिया बैंक मैनेजर की मौत का बदला

आपको बता दें की बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला था और वह कुलगाम में एक देहाती बैंक में कार्यरत था। आतंकवादियों ने दिनदहाड़े बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आईजीपी विजय कुमार ने बताया,” शोपियां एनकाउंटर अपडेट। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए हैं। पहचान का पता लगाया जा रहा है। आगे की जानकारी जल्दी दी जाएगी। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया था। आपको बता दें. घाटी में इस साल मतलब 5 महीने 13 दिन के दौरान 105 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है।

Exit mobile version