Site icon 4PILLAR

जान्हवी कपूर पढ़ाई के दौरान पोर्नोग्राफी का हुई थी शिकार, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

Janhvi Kapoor fell victim to pornography

Janhvi Kapoor fell victim to pornography: जान्हवी कपूर अपने स्कूल टाइम में पोर्नोग्राफी का शिकार हो चुकी हैं। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया।

जान्हवी कपूर हुई थीं पोर्नोग्रफी का शिकार

जान्हवी कपूर ने बताया कि जब वह 12-13 साल की थी , तब वे अपने माता पिता श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ एक इवेंट में गई थीं। वहां पैपराजी ने उनकी फोटो खींची उन तस्वीरों को पोर्नोग्राफिक/अडल्ट साइट्स पर अपलोड कर दिया। इस फोटो को मेरे स्कूल के लड़के देखते थे और मेरा मजाक उड़ाते थे। ये बड़ी अजीब दशा होती है और उसका सामना कर आगे बढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है।

पोर्न फोटो की वजह से स्कूल में उड़ा जान्हवी कपूर का मजाक

उस समय जान्हवी कपूर स्कूल जाती थीं। जब स्कूल के लड़के उन फोटोज को देखते तो जान्हवी का मजाक उड़ाते थे। जान्हवी कपूर ने कहा। ” जब मेरी तस्वीरें अडल्ट साइट्स पर आई तो हम सब हैरान रह गए। उस समय मैं स्कूल में थी। मेरे स्कूल के बच्चे फोटो देखकर मेरा मजाक उड़ाते थे। ये काफी अजीब था। ”

इस घटना ने पहली बार जान्हवी कपूर को सेक्शूअलाइज्ड महसूस कराया। उन्होंने इसे चरित्र हनन की तरह बताया। कहा कि एक लड़की को ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है।

Janhvi Kapoor fell: जान्हवी कपूर पर क्या असर पड़ा ?

जान्हवी कपूर ने बताया कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था। उन्होंने कहा ,”मेरे लिए इन परिस्थितियों से निकलना बहुत मुश्किल था। मैं काफी समय बाद इन चीजों से बाहर आई थीं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें नर्क जैसी जिंदगी का अनुभव कराया। वे लंबे समय तक इससे जूझती रहीं। उन्होंने फ़िल्मी बैकग्राउंड को लेकर अपने अपराधबोध की भी बात की।

जान्हवी कपूर की मॉर्फ्ड फोटो वायरल

हाल ही में जान्हवी कपूर ने खुद के बारे में एक और खुलासा किया है। उन्होंने राज श्मानी के पॉडकास्ट में कहा कि जब वह 15 साल की थीं। उस समय उनकी आईटी क्लास के छात्रों ने उनकी एक मॉर्फेड फोटो पोर्न साइट पर अपलोड कर दी थी। उन्होंने कहा कि वह जैसी उस फोटो में नजर आ रही थी, वो कपड़े उन्होने कभी नहीं पहने थे।

Exit mobile version