Site icon www.4Pillar.news

Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, साउथ इंडियन लुक में नजर आई एक्ट्रेस 

Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, साउथ इंडियन लुक में नजर आई एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस साउथ इंडियन लुक में नजर आई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है जान्हवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो तिरुपति बालाजी मंदिर के दौरान का है। वीडियो में एक्ट्रेस पूजा अर्चना करते हुए नजर आ रही है।

तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर

दरअसल जान्हवी कपूर हाल ही में आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर पहुंची। इस दौरान जान्हवी के साथ उनकी बहन ख़ुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। इस दौरान जान्हवी पिंक और ग्रीन कलर के साउथ इंडियन ऑउटफिट में नजर आ रही है। वहीं शिखर पहाड़िया  सफेद धोती पहने दिख रहे है। वीडियो में सभी को मंदिर में दर्शन करने के बाद वापिस लौटते हुए देखा जा सकता है।

बता दे कि जान्हवी कपूर को काफी लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जा रहा है। दोनों कभी रेस्टोरेंट तो कभी किसी बॉलीवुड पार्टी में एकसाथ नजर आते है। वहीं शिखर पहाड़िया जान्हवी के फैमिली फंक्शन्स में भी शिरकत करते है। बस यही सब देख सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के डेटिंग के कयास लगा रहे है।

जान्हवी ने यूं किया बॉयफ्रेंड को बर्थड़े विश

बता दे आज शिखर पहाड़िया का बर्थडे है। वहीं जान्हवी कपूर ने शिखर संग एक रोमांटिक सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ डालकर वॉक करते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शीखु।’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है।

यह भी पढ़े: जान्हवी कपूर के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट 

Exit mobile version