Ulajh New Release Date : जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज 

Ulajh New Release Date : जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज  होने वाली थी लेकिन अब…

Ulajh New Release Date : जान्हवी कपूर के फैंस लंबे समय से से उनकी अपकमिंग मूवी ‘उलझ’ का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह फिल्म जहां 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली थी। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज  डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

कब रिलीज होगी जान्हवी कपूर की Ulajh

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए उलझ फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म अब 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दे कि यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जान्हवी ने एक आईएफएस ऑफिसर का किरदार निभाया है। मार्च महीने में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें जान्हवी को दमदार अंदाज में नजर आ रही थी।

ये कलाकार भी आएँगे नजर

बता दे कि इस फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधरित होगी। इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर के साथ-साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, जितेंद्र जोशी और राजेश गुप्ता सहित कंई कलाकार नजर आएँगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9271 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments