Site icon 4PILLAR

Jay Meena ने Asian Games 2026 में रचा इतिहास, मनु भाकर मेडल से चुकीं

Jay Meena creates history in Asian Games 2026

Jay Meena creates history in soft tennis: जय मीणा ने एशियाई खेलों के सॉफ्ट टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी तरफ निशानेबाजी में मनु भाकर मेडल से चूक गई हैं।

Jay Meena creates history in soft tennis

सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में जय मीणा ने फिलीपींस के शरविन नुगुइट को 4-3 से हराया।फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। स्कोरलाइन 0-4, 4-2, 2-4, 5-3, 2-4, 7-5 रही। अंतिम गेम में पीछे रहने के बावजूद जय मीणा ने चार पॉइंट्स लगातार जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद मीणा ने फाइनल में तीसरा स्थान हासिल का भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला । इस तरह जय मीणा ने भारत को सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स का पहला मेडल दिलाया।मीणा इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

Manu Bhaker निशानेबाजी में मेडल से चुकीं

Asian Games 2026 में भारत को आज बड़ा झटका भी मिला और ऐतिहासिक सफलता भी। सॉफ्ट टेनिस इवेंट में भारतीय टेनिस प्लेयर जय मीणा ने देश का पहला मेडल जीत लिया, जबकि निशानेबाजी में ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से वंचित रह गईं। जापान के आइची-नागोया में चल रहे इस महाकुंभ में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने मिश्रित नतीजे दिए।

Jay Meena का सपना

जय मीणा मध्य प्रदेश से हैं। बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे। स्कूल में सॉफ्ट टेनिस से परिचय हुआ तो रास्ता बदल गया। पहले बॉल बॉय रहे, फिर खिलाड़ी बने। 2018 जकार्ता और 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था। टेनिस खिलाड़ी जय मीणा साल  2022 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे। इस बार एक कदम आगे बढ़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाड़ी को 4-0 से हराया था।

सॉफ्ट टेनिस जापान में शुरू हुआ खेल है। इसमें नरम रबर की गेंद इस्तेमाल होती है। भारत में यह अपेक्षाकृत नया खेल है, इसलिए जय की सफलता खास मानी जा रही है।

Manu Bhaker का निराशाजनक दिन

निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर फाइनल में पहुंचीं लेकिन पांचवें स्थान पर रहीं। क्वालीफिकेशन में उन्होंने 579 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। फाइनल में 181.1 अंक पर रुक गईं। शूटिंग इवेंट में गोल्ड साउथ कोरिया की चू गेउन ने एशियन रिकॉर्ड 246.3 अंकों के साथ जीता। सिल्वर और ब्रॉन्ज चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा।

टीम इवेंट में भी भारत चौथे स्थान पर रहा। मनु भाकर, एशा सिंह और सुरूचि सिंह ने मिलकर 1719 अंक बनाए। जबकि वियतनाम भी उतने ही अंकों पर था लेकिन इनर-10 काउंटबैक में आगे रहकर कांस्य ले गया। एशा सिंह 15वें और सुरूचि 26वें स्थान पर रहीं। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। अब उनकी नजर 25 मीटर पिस्टल इवेंट पर है। जिसमें वे पिछले एशियन गेम्स की चैंपियन हैं।

एशियन गेम्स में भारत की अन्य उपलब्धियां

महिलाओं की स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। परीनाज ढालीवाल, रजिया ढिल्लों और महेश्वरी चौहान ने 331 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की निशानेबाजी में अब कई मेडल हो चुके हैं।

Exit mobile version